वनवासी सेवा केंद्र ने दिव्यांगों को योजनाओ के बारे में दी जानकारी

# दिव्यांगों को 3 प्रतिशत आरक्षण दे रही है सरकार 
भभुआ/ कैमूर/ बंटी जायसवाल
भभुआ. शनिवार को शहर के वार्ड नं 18 में वनवासी सेवा केंद्र द्वारा संचालित सम्मिलित विकास जानकारी परियोजना अंतर्गत एन.जी.ओ. फोरम के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. वनवासी सेवा केंद्र में यूरोपियन यूनियन द्वारा वित्त पोषित व जीएलआरए इण्डिया के सहयोग से दिव्यांगों के कल्याण व विकास हेतु परियोजनाओ चलायीजा रही है. इसकी अध्यक्षता अनुज सिंह रावत जिला परियोजना समन्वयक ने की. बैठक में विकलांगता से संबधित कानून व प्रावधानों के सन्दर्भ में बताया गया. विकलांगता अधिनियम 1995 न्यास अधिनियम 1999 शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 व 2016 विकलांगता अधिनियम के बारे में बताया गया. 
दिव्यांगों को 3% का आरक्षण सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है तो हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांगों को इनका लाभ प्रदान कराया जाये. सीबीआर कार्यकर्ता उदय कुमार सिंह ने संक्षेप में योजनाओं के सन्दर्भ में बताया.सीबीआर कार्यकर्ता अनिल कुमार पाण्डेय, प्रमोद कुमार राय व नारद मुनि सिंह ने सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों से दिव्यांगों की सहायता व सहयोग प्रदान करने की अपील की. बैठक में दिव्यांग जन कल्याण समिति के राजू अंसारी ने सभी से दिव्यांगों की सहायता की अपील की. राजू ने परवरिश योजना व मातृत्व योजना के सन्दर्भ में बताया. इस बैठक में कमला सिंह (राज्य संसाधन सदस्य), रामाधीन प्रसाद, स्वैच्छिक सेवादाता विजय कुमार राम व कार्यकर्ता नारद मुनि सिंह सहित कई लोग शामिल थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top