भभुआ/ कैमूर/ बंटी जायसवाल .
भभुआ. शनिवार यानी आज जिला मुख्यालय स्थित लिच्छवी भवन में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड कंपनी यानी बिजली विभाग द्वारा एजेंसी के माध्यम से एलईडी बल्ब का वितरण किया जायेगा. इसकी जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता शिवशंकर प्रसाद ने दी. उन्होने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान को लेकर उजाला योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित लिच्छवी भवन में शिविर लगाकर एलईडी बल्ब का वितरण किया जायेगा.

बल्ब वितरण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. इस दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग एलईडी बल्ब को निश्चित मूल्य 70 रूपये की दर से ले सकते है. इस योजना उद्देश्य लोग अपने घरों में कम विद्युत खर्च करें. ताकि उन्हें भी लाभ हो और विभाग को भी. पहले लोग घरों में 100 वॉट के बल्ब का प्रयोग करते थे. इससे ज्यादा विद्युत खर्च होता था. लेकिन जब से सरकार द्वारा उजाला योजना के तहत एलईडी बल्ब का वितरण किया जा रहा है. इससे लोग कम खर्च में बिजली का उपयोग कर रहे है.
## रेखा बनी भाजपा की जिलामंत्री ##
भभुआ। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय द्वारा भारतीय जनता पार्टी कैमूर इकाई का जिला मंत्री रेखा गुप्ता को मनोनित किया गया. वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कैमूर व रोहतास विभाग के प्रमुख रहे राकेश कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा कैमूर का जिलाध्यक्ष व नरेंद्र आर्य युवा मोर्चा कैमूर जिलाध्यक्ष थे. जिन्हें भाजपा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गयी है. इससे कैमूर भाजपा मजबूत होगी. इस तरह के जिम्मेवारी से कार्यकर्ताओं में खुशी है. इस तरह कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गयी. बधाई देने वाले में जिला महामंत्री चुनमुन सिंह पटेल, रघुवंश राम, शरद श्रीवास्तव, पंकज पांडेय, अपूर्व प्रकाश, रमेश सिंह पटेल सहित कई कार्यकर्ता है.