आज होगी आवासीय विद्यालय के 6 वीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा, सभी तैयारियां पूरी


फोटो . टाउन हाईस्कूल का फोटो
बंटी कुमार
- सभी तैयारियां पूरी, टाउन हाईस्कूल में होगी परीक्षा
भभुआ/कैमूर. शहर के टाउन हाईस्कूल में आज यानी रविवार को कल्याण विभाग द्वारा संचालित होने वाले अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के 6 वीं कक्षा में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा होगी. इसके लिए विभाग द्वारा सभी तैयारियों को पूरी कर लिया गया है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के कक्षा 6 वीं में नामांकन के लिए हर वर्ष से प्रवेश परीक्षा होती है. क्योंकि यह आवासीय विद्यालय जिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित होता है. इसमें पढ़ने, लिखने, खाने, पीने, कपड़ा, पुस्तक आदि सभी सामग्री नि:शुल्क दिया जाता है. कक्षा 6 वीं के लिए 49 सीट है. लेकिन उक्त आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए 140 बच्चों द्वारा आवेदन किया गया है. इसके लिए प्रवेश परीक्षा दस बजे से 12 बजे तक होगी. प्रवेश परीक्षा में चयनित होने वाले छात्रों का ही उक्त आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 वीं के नामांकन होगा. वही इस संबंध में पूछे जाने पर मजिस्ट्रेट के रूप में रहने वाले प्रखंड कल्याण पदाधिकाकारी बजरंग प्रताप सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के कक्षा 6 वीं में नामांकन के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा लिया जायेगा. प्रवेश परीक्षा के लिए 4 वीक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है. 49 सीट के लिए 140 छात्रों ने आवेदन किया है. जो परीक्षा में भाग लेंगे. परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराया जायेगा. सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है.


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top