भभुआ. शुक्रवार को मध्य बिहार मध्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रिय कार्यालय में भभुआ में क्षेत्रिय अधिकारी योगेंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में शाखा प्रबंधकों व बैंक अधिकारियों की एक बैठक की गयी. जिसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व सुरक्षा बीमा योजना के नवीनीकरण पर चर्चा की गयी.
भभुआ. शुक्रवार को रमजान के पहले दिन व पहले जुम्मा को दिन में लाईट नहीं रही. जिसके कारण लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यह नजारा शहर के छावनी मुहल्ला वार्ड 10 में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों ने चंदा इकट्ठा कर जेनरेटर मंगाया. इसके बाद जेनरेटर चालू करा कर पानी की व्यवस्था की. तब जाकर लोगों ने पीने के पानी व अन्य कामों के लिए पानी की व्यवस्था हुई. शुक्रवार को रमजान माह का पहला जुम्मा के दिन अकीदतमंद रोजेदारों व अन्य ने मस्जिद में जाकर रमजान के पहले जुम्में की नमाज अदा की. वही शाम 6 बजकर 34 मिनट पर अफ्तार रोजेदारों ने रखा. शनिवार को सहरी 3 बजकर 43 मिनट पर सहरी है.
भाकपा ने प्रतिवाद मार्च और प्रतिरोध सभा को सफल बनाने के लिए हुई बैठक
भभुआ . भाकपा माकपा व भाकपा माले द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को भाकपा माले जिला कार्यालय में जन एकता जन अधिकार आंदोलन को समर्थन में राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने व 23 मई को गांधी मैदान पटना में होने वाल प्रतिवाद मार्च और प्रतिरोध सभा को सफल बनाने के लिए जिप प्रचार निकाला गया. जिसके तहत भगवानपुर, मुंडेश्वरी, चैनपुर, हाटा, खरिगांवा, चांद, कर्मनाशा आदि में सभा किया जा रहा है. बैठक में कई बिंदुओ पर चर्चा की गयी. रैली में भाग लेने की अपील की गयी.
विधिक जागरूकता शिविर में पास्को एक्ट लॉ के बारे में दी गयी जानकारी
भभुआ . शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर के तत्वाधान में प्लस टू उच्च विद्यालय रूपपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन के माध्यम से विधिक सलाहकार पम्मी सिंहा व सुनिल कुमार लाल द्वारा छात्र छात्राओ को मौलिक कर्तव्य पॉस्को एक्ट लॉ आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामाधार राम, वरीय शिक्षक मो फारूक अली, श्री कृष्ण सिंह, गंगाधर राय, रविश कुमार पाठक सहित कई लोग शामिल थे.

