योग से शरीर और मन दोनों रहता है स्वस्थ, जीवन में अपनाये योग, देखे तस्वीरें 


फ़ोटो - योग करती छात्र छात्राए व महिला 

फ़ोटो - योग करते एमएलसी संतोष कुमार सिंह 

कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट 
- शहर के टाउन हाईस्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन 
भभुआ/कैमूर. गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के इंटर स्तरीय टाउन हाईस्कूल के मैदान में पतंजलि योग समिति द्वारा चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया. गुरूवार की सुबह पौ फटते ही शहर के मुख्य सड़कों पर ओम मम की धुने बजने लगी. शहर के टाउन हाईस्कूल में शहरवासी योग के लिए पहुंचने लगे. टाउन हाईस्कूल के मैदान में विभिन्न स्कूलों, संस्थानों के बच्चें अपने विद्यालय के बसों से उत्तर कर योग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे.

समिति के लोगों द्वारा बच्चों को योग के लिए कतारबद्ध कराया. यही नही इस योग अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम में बच्चों के अलावा शहर के सैकड़ों वृद्ध महिला, पुरूष, जवान, युवक, युवतियों ने भाग लिया. योग कार्यक्रम की शुरूआत भारतीय संस्कृति के अनुसार, एमएलसी संतोष कुमार सिंह, कृपानारायण सिंह, रामजी सिंह, नीलमणि, अवधनारायण चौबे योग प्रेमियों द्वारा दीप जला कर किया गया. 
कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास प्रभारी हरिगोविंद सिंह व संचालन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी निरंजन सिंह ने की. एमएलसी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ्य रहता है. इससे बड़े से बड़े बीमारियों को दूर भगाया जा रहा है. अगर अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो प्रतिदिन सुबह में आधा योग जरूर करें. यह आपके शरीर को मजबूत भी करता है. 
योग करने पर बीमारियों कभी नहीं आपके पास आयेगी. जीवन में आगे बढ़ना है तो योग को नियमित रूप से जरूर अपनाये. योग कार्यक्रम में कपालभाती, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार,भद्रासन, सेतबंधासन, पवनमुक्तासन, योग निंद्रा आदि कई प्रकार के आसन्न और प्राणायाम किये गये. विश्व योग पर आयोजित कार्यक्रम में स्वागत गीत श्रेया कुमारी व रूचि कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया गया.
प्रशिक्षक के रूप में साहिल कुमार, शैलेंद्र कुमार रहें. योग के माध्यम से बताया गया कि वर्तमान में जो भी लोगों की समस्याएं है जैसे नैतिक पतन, शारीरिक दुर्बलता आदि रोग से बचने के लिए नियमित रूप से योग व प्राणायाम करने से दूर हो जायेगी. मौके पर इंद्रजीत पटेल, मृदुला चर्तुवेदी, मोती लाल जायसवाल, रामजी सिंह, राकेश तिवारी,दिनेश प्रसाद सिंह सहित कई लोग शामिल थे. 
फ़ोटो - योग करती भभुआ बीईओ मालती नगीना व अन्य 

इधर, शहर के नगरपालिका मध्य विद्यालय के परिसर में बीईओ मालती नगीना के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें बीआरसी भभुआ के सभी बीआरपी, विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. विद्यालय में बच्चों को योग के कई प्रकार आसन व प्राणायाम के बारे में बताया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक पियूष कुमार, बीआरपी रामाशीष पांडेय, जितेंद्र सिंह, विजय कुमार, राजकुमार सिंह, शिवकुमार भारती सहित कई शामिल थे. 
फ़ोटो - योग करते एसवीपी कॉलेज के प्रिंसिपल एसएन लाल व अन्य

एसवीपी कॉलेज में प्रत्येक रविवार को होगा योग - प्रधानाचार्य 

भभुआ. गुरूवार को शहर के सरदार बल्लभभाई पटेल कॉलेज के परिसर में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया. योग शिविर के योगाचार्य जगदानन्द ने प्रशिक्षण दिया. महाविद्यालय परिवार के साथ साथ छात्र छात्राओं ने भाग लिया. इस दौरान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश नारायण लाल ने घोषणा किया कि प्रत्येक रविवार को पूर्वाहन 5 से 6 बजे तक योग कॉलेज परिसर में ही कराया जायेगा. कॉलेज की ओर से सुजीत कुमार सिंह को इस योग कार्यक्रम संयोजक मंनोनित किया गया. प्रधानाचार्य डा. एसएन लाल योगाचार्य जगदानन्द को शॉल सर्मपित कर सम्मानित किया. मौके पर डॉ. महेश प्रसाद, भोलानाथ सिंह, सत्येंद्र कुमार, अवधेश कुमार,अखिलेश कुमार सिंह ,संजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, नरेंद्र कुमार शर्मा , सुरेंद्र तिवारी, कपिलमुनि सिंह सहित कई लोग शामिल थे. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top