रामगढ का अहिवास पंचायत ओडीएफ घोषित, महिला मुखिया ने दिया घोषणा पत्र

# काफी संख्या में अधिकारी व पंचायत जनप्रतिनिधि हुए थे शामिल
#ओडीएफ कराने में बीडीओ जनार्दन तिवारी का सबसे अहम रोल रहा
रामगढ़ कैमूर
ग्राम पंचायत अहिवास बुधवार को ओडीएफ घोषित किया गया।जिसमें प्रखण्ड व जिले से कई अधिकारी व पंचायत जनप्रतिनिधि शामिल शामिल हुए थे।गौरतलब है कि महुवारी विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर इसे ओडीएफ का रूप दिया गया।

इसमें बीडीओ जनार्दन तिवारी का सबसे बड़ा रोल रहा है।उपस्थित अधिकारीयों ने कहा कि अगर सभी पंचायत शौच मुक्त हो जाएगा तो स्वस्थ समाज कहलायेगा।ऐसे में सभी लोगो को इसके प्रति घ्यान देना होगा।तभी हम अपने मकसद में कामयाब हो सकेंगे।

लोगो ने ठाना हैं कि रामगढ़ प्रखण्ड सहित जिले के सभी प्रखंडो को शौच मुक्त बनाना है।अभी एक सफ्ताह पूर्व सिझुआं पंचायत को ओडीएफ किया गया था।

मौके पर एडीएम,बीडीओ जनार्दन तिवारी, थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ,उप प्रमुख ओम सिंह,पंचायत के मुखिया सुमन देवी ,शिक्षक कमलेश शर्मा, पहलाद सिंह परशुराम राम आदि लोग शामिल थे।
फ़ोटो ओडीएफ में शामिल होते अधिकारी व लोग।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top