तरंग प्रतियोगिता में बच्चो ने दिखाया दमखम, 400 मीटर दौड़ में बालक रौशन तो बालिका में संध्या रही अव्वल

फ़ोटो - दौंड में भाग लेती छात्राएं

रामपुर से रजनीकांत दूबे
रामपुर। प्रखंड के क्षेत्र के नौहट्टा मिडिल स्कूल के खेल मैदान में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स- मिट 2018 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बीइओ मालती नगीना ने किया। अनिरुद्ध तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी सात सी,आर,सी में चयनित प्रतिभागी छात्र - छात्राएं ने भाग लिया। इसके अन्तर्गत सभी प्रारम्भिक,माध्यमिक,उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। 
फ़ोटो - लंबी कुद में भाग लेता प्रतिभागी 

जिसमे 100 मीटर का दौड़ 200 मीटर का दौड़ व 400 मीटर का दौड़,उची कूद लम्बी कूद रीले दौड़ गोला फेक सहित कई खेलो में बच्चो ने भाग लिया। 100 मीटर की दौड़ में छात्र- राम प्यारे कुमार(पुनावा) व छात्रा- सिद्धि कुमारी(अकोढ़ी) 200 मीटर की दौड़ में छात्र- अविनाश कुमार(खरेंदा) व छात्रा- मधु कुमारी(कारिगाई) 400 मीटर की दौड़ में छात्र- रौशन कुमार शर्मा(अमांव)
फ़ोटो - तरंग प्रतियोगिता के दौरान बीईओ व अन्य 

 व छात्रा- संध्या कुमारी(बहेरी) लंबी कूद में छात्र- प्रकाश कुमार चौधरी(शिवपुर) व छात्रा-रूबी कुमारी(भलुहां) ऊंची कूद में छात्र- गुलशन कुमार(लोहन्दी) व छात्रा-संध्या कुमारी (खरेंदा) प्रथम स्थान लाकर अपना व अपने विद्यालय का नाम रौशन किया। मौके पर उदघोषक के रूप में मनोज सिंह, निर्णायक मंडल में हिमांशु शेखर पांडेय,सच्चिदा नन्द गुप्ता,आलोक पांडेय,घनश्याम प्रसाद,विजय राम, सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top