फ़ोटो - तरंग प्रतियोगिता के दौड़ में भाग लेते हुए छात्र
रामगढ से राजेश कुमार
# डरवन सीआरसी केंद्र पर आयोजित हुई बिहार सब जूनियर स्पोर्ट मिट प्रतियोगिता
# प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबुद्धजन हरिद्वार सिंह ने फीता काट कर की।
# सीआरसी अंतर्गत कई विद्यालयो से छात्र छात्राओ ने लिया भाग
रामगढ़ कैमूर
संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय डरवन में गुरुवार को बिहार सब जूनियर स्पोर्ट मिट त्तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में सीआरसी अंतर्गत सभी विद्यालयो से छात्र छात्रा खिलाड़ियो ने भाग लिया प्रतियोगिता के कई ईवेंटो में छात्र छात्राओं ने अपना बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का उद्धाटन प्रबुद्धजन हरिद्वार सिंह ने फीता काट कर किया।उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि खेल से ही शारीरिक व मानसिक शक्ति का विकास होता है।साथ ही दिलो दिमाग भी तरोताजा रहता है।खेल हमारे जीवन के लिए काफी फायदेमंद साबित होता।पढ़ाई के साथ साथ खेल बहुत मायने रखता है।डरवन सीआरसी अपने आप में एक अलग पहचान रखने वाला सीआरसी है पढ़ाई के साथ साथ खेल के प्रति भी बच्चो में रुझान आसानी से देखी जा सकती है,100मीटर बालक वर्ग की दौड़ के प्रथम स्थान बाबूलाल कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनवतीया व बालिका वर्ग में पहला स्थान नीलू कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदुल्हपुर ने बाजी मारी

फ़ोटो - तरंग प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि
200 मीटर बालक वर्ग के दौड़ में पहला स्थान सुमित कुमार यादव उत्क्रमित मध्य विद्यालय सियरुआ बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में नेहा उर्फ नेपा कुमारी धनवतीया ने प्राप्त की,400मीटर बालक वर्ग के दौड़ में कलेंद्र कुमार विन्द सदुल्हपुर पहला स्थान,वही बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान सुगवंती सियरुआ ने प्राप्त की।लंबी कूद बालक वर्ग में पहला स्थान राजविंद धनवतिया वही लम्बी कूद बालिका वर्ग में पहला स्थान रजिया खातुन ड़रवन ने बाजी मारी।ऊंची कूद बालक वर्ग में सोनू कुमार यादव पहला स्थान सियरुआ बालिका वर्ग में ऊंची कूद में पहला स्थान मुस्कान कुमारी सियरुआ ने प्राप्त की ।शाटपुट खेल बालक वर्ग में पहला स्थान जसीम डरवन वही बालिका वर्ग में शाट पुट खेल में सीमा कुमारी डरवन ने पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में करीम अंसारी डरवन प्रथम स्थान वही बालिका वर्ग में रीना कुमारी सदुल्हपुर ने बाजी मारी,400 मीटर बालक रिले दौड़ में पहला स्थान पाने वालों में राहुल कुमार धनवतिया दूसरा स्थान संदीप कुमार सियरुआ तीसरा स्थान सुमित कुमार सियरुआ चौथा स्थान सुहैल अंसारी डरवन ने प्राप्त की।वही 400मीटर बालिका रिले दौड़ में मोनू कुमारी डरवन पहला स्थान दूसरा स्थान रिंकू कुमारी सदुल्हपुर तीसरा स्थान रेखा कुमारी सदुल्हपुर चौथा स्थान नीलू कुमारी सदुल्हपुर ने प्राप्त की।मौके पर सीआरसीसी जयविन्द सिंह शिक्षक पहलाद सिंह सदुल्हपुर विद्यालय के प्रधानाध्यपक रामेश्वर दुबे आदि लोग शामिल थे।