90 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे

राजेश कुमार/ रामगढ 
# सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से मोटरसाइकिल से लेकर बिहार की सीमा में किये थे प्रवेश
#बड़ौरा पथ पर हुई गिरफ्तारी
रामगढ़ कैमूर 
स्थानीय पुलिस शराब के खिलाफ काफी सख्त है।वार्डर क्षेत्र वाले जगहों पर अभियान की गति तेज कर दी गयी है।इसी कड़ी में पुलिस को एक सफलता हाथ लगी।पुलिस ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र से मोटरसाइकिल के साथ शराब लेकर आ रहे दो धंधे बाजो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के पहल कर दोनों आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े है।धंधे बाज को पकड़े जाने से लोगो ने पुलिस की  अब तारीफ करते नही थकते।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कुदरा थाना क्षेत्र के बाडुघाट गांव के पूर्णवासी मुसहर एवं चैनपुर थाना क्षेत्र के दुबे पुर गाँव के नंदू मुसहर शामिल है।दोनों आरोपितों के पास से 200ml का कुल 90 शराब की बोतल बरामद हुई है।दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top