कैमूर ने एक पौधा जिंदगी के लिए अभियान में 2 घण्टे में 1.5 लाख से अधिक पौधे लगा रचा इतिहास, देखें तस्वीरें

फ़ोटो - पौधारोपण करते कैमूर डीएम, एसपी,डीडीसी व अन्य

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल 
भभुआ/कैमूर. बुधवार को वन महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण सह स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत कैमूर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा एक पौधा जिंदगी के लिए व पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए 10  से 12 बजे के बीच इन दो घण्टे में सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मियों, स्कूली बच्चों व जिलेवासियो ने डेढ़ लाख से अधिक पौधे लगा कर इतिहास रच डाला. डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने पुलिस लाइन राजेंद्र सरोवर, अनुमंडल कार्यालय मोहनिया, शारदा ब्रजराज हाई स्कूल मोहनिया सहित कई जगहों पर अपने हाथों से पौधारोपण किया.
फ़ोटो - पौधारोपण के बाद डीएम, एसपी,डीडीसी,डीएफओ व अन्य 

उनके साथ में कैमूर एसपी मो फ़रोगुद्दीन, डीडीसी केपी गुप्ता, भभुआ एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह, मोहनिया एसडीएम शिवकुमार राउत सहित अधिकारी शामिल थे. मौके पर नगरपरिषद के सभापति जैनेन्द्र आर्य उर्फ जॉनी आर्य, भभुआ बीडीओ प्रदीप कुमार झा, सीएस मिथिलेश झा, डीपीएम विवेक सिंह,भभुआ प्रमुख माया कुमारी, सहित कई शामिल रहे. 
फ़ोटो - पौधारोपण करते डीएम, डीडीसी 

इसमें स्वयं लोगों को भाग लेकर अपने नाम का एक पौधा लगाये और उसका ख्याल रखें. उस पौधे को जीवित रखना आपका कर्तव्य हो गया है. वृक्ष है तो जीवन है. इस महोत्सव में अधिकारियों, स्कूली बच्चों और ग्रामीण सभी ने सफल बनाने का काम किया. लोगों में इसके प्रति उत्साह भी देखा गया.
फोटो - पौधारोपण करती भभुआ एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह, भभुआ बीडीओ व अन्य 

मोहनिया के शारदा ब्रजराज हाई स्कूल में डीएम ने पौधारोपण करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि  आज एक एक पौधा हमलोगों पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए लगाया है. लेकिन पौधा लगाने का कार्य हर वर्ष होता रहेगा. 
फ़ोटो - पौधारोपण करते कैमूर डीएम, एसपी व अन्य

# बोले एसपी
कैमूर एसपी मोहम्मद फ़रोगुद्दीन ने कहा कि पुलिस लाइन और जिले के सभी थानों में सम्बंधित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान द्वारा अपने नाम का एक पौधा लगाया गया. सभी का एक ही संकल्प होना चाहिए कि लगाये गए पौधे बर्बाद ना हो. इसका भी समय-समय पर देखरेख करते रहे.

फोटो - पौधारोपण करती भभुआ एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष जॉनी आर्य ,भभुआ बीडीओ व अन्य 

# ग्रीन सिटी के रूप में भभुआ प्रसिद्ध 
आपको बता दें कि आज से कुछ वर्ष पहले तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने देश मे गुलाबी शहर के नाम से प्रसिद्ध राजस्थान की राजधानी जयपुर पिंक सिटी की तर्ज पर कैमूर जिले के भभुआ शहर को भी ग्रीन भभुआ क्लीन भभुआ बना दिया. ग्रीन भभुआ क्लीन भभुआ का उन्होंने का नारा देते हुए भभुआ शहर के प्रत्येक घरों को हरे रंग में रंगवा कर भभुआ को ग्रीन सिटी के रूप में अंकित दिया जो आज भी भभुआ को ग्रीन सिटी के रूप में चर्चित है. 
फ़ोटो - तुलसी का पौधा लगाती वृद्ध महिला 

# वृद्ध महिला ने डीएम के आह्वान पर पौधा लगाया
वहीं मोहनिया में एक वृद्ध महिला शारदा देवी द्वारा अपने घर में जिलाधिकारी के आह्वान पौधा लगाया गया. वृद्ध महिला द्वारा तुलसी का पौधा लगाया गया.  हर साल एक पौधा जरूर लगाऊंगी जिससे मौसम और पर्यावरण सही रहे.
फ़ोटो - नहर के किनारे पौधारोपण करते छात्र 

# पौधारोपण के बाद लगाया गया गैबीयन 
वन महोत्सव के अवसर पर जिले में निर्धारित दो घण्टे की समयावधि में डेढ़ लाख से अधिक पौधा लगाया गया. पौधारोपण के बाद नगर परिषद द्वारा गैबीयन  लगाया गया. देर शाम तक नप द्वारा पौधारोपण वाले स्थल पर ट्रैक्टर से गैबीयन भेजा जाता रहा. 
फ़ोटो - पौधारोपण करने के लिए तैयार बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मी 
फ़ोटो - पौधारोपण के बाद कैमूर डीएम, एसपी, डीडीसी, डीएफओ, भभुआ प्रमुख व अन्य 
फोटों - नगरपालिका मध्य विद्यालय में पौधारोपण करते शिक्षक व छात्र 
फ़ोटो - पौधारोपण कराते डुमरैठ मुखिया प्रतिनिधि
 
फ़ोटो - सबार पंचायत के सबार गांव में मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह द्वारा पौधारोपण करते हुए 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top