इंद्र भगवान को मनाने को लेकर छेरावरी धाम पर लोगो ने की हवन पूजन


फ़ोटो : हवन पूजन करते हुए लोग
राजेश कुमार 
रामगढ़ कैमूर .इंद्र भगवान को खुश करने को लेकर क्षेत्र के मां छेरावरी धाम पर लोगो द्वारा हवन पूजन किया जा रहा है।यह हवन पूजन कार्य मां छेरावरी सेना से जुड़े लोगों के सानिध्य से की जा रही है।इस हवन पूजन में क्षेत्र के कई जगहों से लोगो द्वारा भाग लिया गया।हवन पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश सिंह शेलेन्द्र सिंह नीलू सिंह बड़े सिंह धनंजय सिंह नीरज पंकज रामेश्वर तिवारी आदि की सराहनीय भूमिका रही।इस दौरान लोगो ने बताया कि आज इंद्र भगवान रुट गए है जिससे बारिश नही हो रही है।उन्ही को मनाने के लिए आज हमलोग हवन पूजन कर रहे है।पानी को लेकर त्राहिमाम मची हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top