रामगढ़ : 38 बोतल शराब के साथ आरोपित हुआ गिरफ्तार,

राजेश कुमार/ रामगढ़ कैमूर
# इसके अलावे अन्य एक और शराबी की भी हुई है गिरफ्तारी 
# शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित बंदीपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है।
रामगढ़. स्थानीय पुलिस इन दिनों शराब के खिलाफ काफी सख्त हो गयी है।उनके द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल फैशन फ्रो डिगी में कई बोतल शराब रखा हुआ था जहाँ वाहन चेकिंग के दौरान आरोपित पुलिस के हत्थे  चढ़ा।इस संबंध में थानाअध्यक्ष मोहम्मद इरशाद आलम ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित बंदीपुर गांव के विजय कुमार राम शामिल है।उसके पास से 80ml  का 16 बोतल 200ml 13 बोतल 375ml का 8बोतल बरामद हुई है।उन्होंने कहा कि इसके अलावे अन्य एक  शराबी को भी पकड़ा गया है।गिरफ्तार शराबी यूपी दिलदार नगर के मनोज मुसहर शामिल है।दोनों आरोपित को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top