गुजरात में यूपी व बिहारियो पर अत्याचार के ख़िलाफ NYSO के सदस्यों ने जताया विरोध,फूंका पुतला, कहा

फ़ोटो- विरोध जता कर पुतला दहन करते हुए लोग
रामगढ़ से राजेश कुमार 
# भारतीय है सिर्फ भारतीय ही कहलाएंगे हम 
# विरोध में किया पुतला दहन
रामगढ़ कैमूर
बिहार व उत्तर प्रदेश के लोगो पर गुजरात मे हो रहे अत्याचार के विरोध में सोमवार को युवाओ ने इसका पुरजोर विरोध जताया।साथ ही लोगों ने तालिबान जैसे फरमान पर आक्रोश जाहिर करते हुए पुतला दहन स्थानीय  चौक पर किया।यह आक्रोश प्रदर्शन एनवाईएसओ(nyso)के सदस्यों द्वारा किया गया जिसका नेतृत्व छात्र नेता जलालुद्दीन कुरैशी ने किया।इस दौरान गुजरात में हो रहे उत्तर भारत के लोगो पर जुल्म सितम के प्रति तीर्व भर्त्सना की।साथ ही ऐसे अत्याचारीयो को दी जा रही ढ़ील,वहां के सरकार पर कुंठित मानसिकता का उजागर होता है।उन्होंने कहा कि हमलोग सिर्फ भारतीय है।भारतीय ही कहलायेंगे न कि गुजराती,मराठी ,बिहारी,बंगाली कहलायेंगे।गुजरात में बिहारियों के साथ हो रहे अपमान को कभी बर्दास्त नहीं किया जाएगा।एक सोची समझी रणनीति के तहत ऐसा कार्य किया जा रहा है।जो दुर्भाग्यपूर्ण कहा जायेगा।वहां कार्य कर रहे बिहारी लोगो के साथ कथित रुप से मारपीट किया जा रहा है जो यह बातें अशोभनीय है।मौके पर जलालुदिन कुरैशी सफीक,धर्मेंद्र,दीपू ,प्रदीप कुमार सिंह आदि लोग शामिल थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top