# 5 साल के कड़ी मेहनत के बाद हुआ चयन
कैमूर से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट
भभुआ कैमूर ब्यूरो. कहते है मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और हिम्मत वालों की हार नहीं होती। इसी कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है बिहार के रोहतास जिले के कोचस के रहने वाले अनुराग कुमार परदेशी ने। 20 से 29 नवम्बर तक मॉरीशस में होने 9 वी अंतराष्ट्रीय थियेटर व डांस फेस्टिवल मे डांस के लिए अनुराग का चयन हुआ है। अनुराग इस अंतरार्ष्ट्रीय कार्यक्रम में अपने डांस का जलवा बिखेरेंगे। अनुराग बिहार के रोहतास जिले के कोचस के रहने वाले है। इनके पिता का नाम अशोक प्रसाद केसरी है। जो आयुर्वेदिक दवा बेचते है। kaimur live news ( कैमूर लाइव न्यूज़) से एक्सलूसिव बातचित में अनुराग कुमार परदेशी उर्फ अनुराग राज ने अपने चयन के बारे में बताया कि सितंबर माह में मिर्जापुर में SK फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के निदेशक सलीम खान द्वारा 20 से 29 नवम्बर तक मॉरीशस में होने 9 वी अंतराष्ट्रीय थियेटर व डांस फेस्टिवल में डांस व थियेटर से संबंधित कलाकारों से 1 मिनट का उनका वीडियो मांगा गया था। जिसके बाद मैंने भी अपना एक मिनट का वीडियो दिया। दशहरा के दौरान वीडियो देखने के बाद सलीम खान द्वारा भारत से जाने वाली 35 टीम के सदस्यों में मेरा चयन कर लिया गया। जिसके बाद मुझे मेल भेजा गया।
इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत के अलावा पाकिस्तान, इरान, श्रीलंका,बांग्लादेश, इंग्लैंड व 10 देशों के डांस व थियेटर के कलाकार भाग लेंगे। जो अपना प्रस्तुति देंगे। अभी मिर्जापुर में इस कार्यक्रम के लिए 20 दिनों का ट्रेनिंग चल रहा है। जिसके लिए मैं ट्रेनिंग ले रहा हूं। मॉरीशस में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में मैं अपने देश के लिए बेस्ट देने का काम करूंगा। ताकि हमारा देश फाइनल में पहुँच सके।
- घर के बंटवारे के विवाद में चचेरे भाई ने चाकू से गोदकर की हत्या, आरोपी फरार
- बिहार के इस महिला थानाध्यक्ष पत्नी ने अधिवक्ता पति पर प्रताड़ित, मारपीट का दर्ज कराई FIR
- सब्जी व्यवसायी से 87 हजार रुपये से भरे बैग को बाइक सवार अपराधियो ने की छिनैती
- बिग ब्रेकिंग : कंटेनर में अचानक लगी आग,मची अफरातफरी, एनएच दो पर आवागमन बाधित
# बचपन से ही डांस का प्यार
अनुराग ने कैमूर लाइव न्यूज़ से एक्सलूसिव बातचीत में बताया कि मुझे बचपन से डांस से प्यार था। इसके लिए मुझे जुनून था। बड़ा होने पर मैंने डांस को अपना पैशन बना लिया। बचपन मे पिता ने थोड़ा बहुत डांस के बारे में बताया था। पढ़ाई के बाद जब भी टीवी देखने का मौका मिलता था तो मैं अपना समय डांस वाले गाने सुनने व देखने के लिए देता था। इसी के तरह करता था। मेरे माता पिता ने भी डांस के प्रति रुचि को देखते हुए सपोर्ट किया।
दिल्ली, मुंबई व वाराणसी में ले चुका हूं प्रशिक्षण
अनुराग ने बताया कि मैंने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली, मुम्बई और वाराणसी में डांस का प्रशिक्षण ले चुका हूं। अभी मॉरीशस वाले कार्यक्रम के लिए ट्रेनिंग ले रहा हूं। वाराणसी में हर रविवार डांस के लिए जाता हूं।भभुआ में चलाते है ABCD डांस अकेडमी
अनुराग ने बताया कि कैमूर जिले के भभुआ शहर में ABCD डांस अकेडमी चलाता हूं। 2013 में भभुआ में डांस क्लास की शुरुआत की थी। तभी से इस जिले के डांस के प्रति रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं को डांस की हर स्टेप व बारीकियों को सीखाने का काम करता हूं। यह भी बताया कि मेरी एक छात्रा यूपी रत्न से डांस के लिए पिछले साल नवाजी जा चुकी है।
DID सीजन 6 में छंट गया था
अनुराग ने बताया कि 2015 में मिर्जापुर DID सीजन 6 के लिए ऑडिशन दिया था। जिसमें गीता कपूर ने जजमेंट कर रही थी। उसमें थोड़ा सा नम्बर के लिए सेलेक्ट नहीं हो पाया था। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी अपना मेहनत को दुगुनी कर दिया। 5 साल से डांस के लिए लगातार मेहनत व कई प्रकार ऑडिशन दे रहा हूं। इस बार मॉरीशस जाने व डांस के लिए परफॉर्मेंस करने का मौका मिला है।



