# मामला भभुआ के वार्ड 15 का
# कैमूर में चार दिन में तीन हत्याएं, अपराधी बेलगाम, पुलिस के लिए चुनौती
भभुआ कैमूर। जिले में लूट व हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 4 दिनों में 3 हत्याएं हो चुकी है और अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। अपराधियों का मनोबल कैमूर जिले में बढ़ता ही जा रहा है।इस तरह अपराधी प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। 19 अक्टूबर को कैमूर जिले के चैनपुर में बबुरहन गांव के बीपीएससी के चयनित डीईओ संजय सिंह को हजरा पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वही भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव के बसपा नेता के पुत्र को चार दिन पहले अपरहण किया और उसके बाद युवक की गोली मार और चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। इन दोनों ही मामला में अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
अभी यह मामला उजागर ही नहीं हुआ कि ताजा मामला भभुआ के वार्ड 15 से है जहां पर एक युवक के चचेरे भाई को घर के बाहर बुलाकर घर के विवाद बंटवारे को लेकर चाकू से गोदकर सोमवार की देर शाम हत्या कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी होने पर लोगों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचे तब तक बीच रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
युवक सदर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों ने जब भर्ती कराया तो डॉक्टरों ने जांच करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक भभुआ शहर के वार्ड 15 निवासी स्वर्गीय पारस रजक के 28 वर्षीय पुत्र पिंटू रजक बताया जाता है। पिंटू व उसके परिवार का उसके चचेरे भाई सोनू के साथ 6 माह से घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सोनू ने सोमवार की देर शाम पिंटू को घर से बाहर बुलाया बाहर एक साथी के साथ खड़ा था तभी पिंटू के घर से बाहर आने के बाद सोनू ने पिंटू के पेट के दाहिने ओर चाकू गोदकर फरार हो गया। जिसके बाद लोगों की जानकारी होने पर घायल पिंटू को सदर अस्पताल पहुंचे तब तक बीच रास्ते में ही पिंटू की मौत हो गई। भभुआ थाना सत्येंद्र राम ने बताया की आपसी घर के बंटवारे को लेकर पिंटू की हत्या हुई है।आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी होने पर सोमवार की देर शाम सदर अस्पताल पहुंचकर भभुआ बीडीओ मुकेश कुमार ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रूपये का चेक दिया।

- बिग ब्रेकिंग : कंटेनर में अचानक लगी आग,मची अफरातफरी, एनएच दो पर आवागमन बाधित
- अब पत्रकारों को न्याय दिलायेगा नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन, पटना में मना प्रथम स्थापना दिवस #जब तक संगठन रहेगी ,तब तक पत्रकारों की हित के लिए सरकार तक हमारी आवाज पत्रकार के हितों में उठता रहेगा - राकेश कुमार गुप्ता,राष्ट्रीय अध्यक्ष एनजेए # ... संस्था का वेवसाईट हुआ लांच
- Exclusive : बिहार के अनुराग मॉरीशस में 9 वी अंतराष्ट्रीय थियेटर व डांस फेस्टिवल में बिखेरेंगे डांस का जलवा #20 से 29 नवम्बर तक होगा कार्यक्रम ...#5 साल के कड़ी मेहनत के बाद हुआ चयन...# दीजिए अपनी तरफ से बधाई व शुभकामनाएं .. # कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ...पढ़े पूरी खबर ...