बिग ब्रेकिंग : मोहनिया में NH 2 सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ट्रक ने कुचला मौत


भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के मोहनिया nh2 पर मंगलवार की दोपहर सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को ट्रक ने कुचल दिया जिसमें विद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद एनएच दो पर जाम हो गया। जिससे आवागमन थोड़ा देर के प्रभावित हुआ। मृतक महिला मोहनिया थाना क्षेत्र के कई गांव के लक्ष्मण राम की मां बताई जाती है। जो अपने गांव से मोहनिया बाजार करने आई थी। वही लोगों द्वारा धक्का मारने वाले ट्रक का बाइक से पीछा कर पटना मोड़ के पास से पकड़ लिया। इसके बाद ट्रक को पुलिस के हवाले सौंप दिया। इधर घटना की सूचना पर पुलिस स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top