युवा साथी संजय पाल ने खेल के बढ़ावा के लिए खिलाड़ियों को वितरण किया बूट

बंटी जायसवाल/कैमूर लाइव न्यूज
भभुआ कैमूर। सोमवार को रामपुर प्रखंड के सबार पंचायत के मझियाव गांव के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को युवा साथी संजय पाल ने बूट का वितरण किया। संजय पाल ने बताया कि पिछले दिनों टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान के खिलाड़ियों को बूट देने का वादा किया था। जिसे मैंने बूट देकर पूरा किया है। खिलाड़ियों को बगैर बूट के फुटबॉल खेलने में परेशानी होती थी।
खिलाड़ियों द्वारा अपनी परेशानियों को रखे जाने पर खेल को बढ़ावा देने के लिए बूट का वितरण किया गया है। खेल का अभ्यास व टीम के 21 खिलाड़ियों बूट दिया गया। खिलाड़ियों ने युवा साथी को धन्यवाद दिया। कहा कि खेल के प्रति इससे हमेशा बढ़ावा मिलेगी और खेल का अभ्यास करने में भी सहायता होगा। मौके पर हरेंद्र पांडेय, अनिल शर्मा, नागेंद्र राम, विकास मित्र मुकेश कुमार, श्रवण कुमार सहित कई लोग शामिल थे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top