भभुआ/दुर्गावती। दुर्गावती बाजार स्थित यादव कटरा में रविवार को धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ कैमूर की एक दिवसीय बैठक डीएसएस कैमूर के जिलाध्यक्ष दीपक यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डा पुनीत सिंह रहे। बैठक में प्रमुख रूप से जिला स्तर पर कमेटी का विस्तार किया गया और कमेटी मे कई लोगों को जिम्मेवारी दी गई इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ पुनीत सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ का विस्तार किया जाना अति आवश्यक है धर्म के नाम पर देश मे कुछ ऐसे संगठन हैं जो लोगों को आपस मे बांटने का कार्य कर रहे हैं धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ के कार्यकर्ता आपस में लोगों को एक सूत्र में बांधकर समाज में भाईचारा कायम करने का काम करेंगे साथ ही धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ के कार्यकर्ता राजनीति में भी सक्रिय भूमिका अदा करेंगे आगामी लोक सभा चुनाव में इनकी जिम्मेवारी काफी बढ़ेगी ।इस दौरान सतीश यादव सावठ पंचायत मुखिया मकसूद अली सौरभ पासवान मोहन राम, छब्बिलाल राम,अवधेश कुशवाहा,लिलाधर कुशवाहा,आनन्द बिहारी,रिषिकेश यादव,नेसार अली,जगरोपन यादव,छैबर रजक,बृजेश यादव,सोनू यादव गोविन्दा,मुन्ना,राजू,सुनील खरवार आदि लोग मौजूद रहे।

