जुआ के अड्डे का भंडाफोड़, 18 जुआरी गिरफ्तार, 3 लाख 10 हजार, 10 बाइक, 20 मोबाइल बरामद

#कैमूर पुलिस ने जुआ के अड्डे पर किया  छापेमारी,  सभी सुविधाओं से लैस था जुआ का अड्डा
भभुआ कैमूर। बुधवार की शाम कैमूर जिले के भभुआ शहर के गवई मुहल्ला, कुदरा बाईपास रोड में संतोष सिंह के घर पर चल रहे जुआ के बड़े रैकेट का गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पर्दाफास किया है। यह छापेमारी भभुआ एसडीपीओ अजय प्रसाद, थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम व बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ किया गया।
इस छापेमारी में जुआ खेलते हुए 18 जुआरियो को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 3 लाख 10 हजार रुपये, 10 बाइक, 20 मोबाइल बरामद, 11 कूपन को बरामद किया गया। भभुआ थाना पुलिस को शहर के गवई मुहल्ले में जुआ के बड़े रैकेट की जानकारी मिली। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस बड़े रैकेट का संचालन संतोष सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अपने मकान में कराया जा रहा था।
यहां पर जुआरियो के लिए खाने पीने, सोने बैठने सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध थी। यही नहीं जिस घर में जुआ का खेल हो रहा था।वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया था। ताकि पुलिस पर नजर रखी जा सकें। जिस पर एक लड़का द्वारा नजर रखा जाता था। जुआ वाले कमरे में एसी भी लगा था।
जुआरियों का अड्डा कई महीनों से चल रहा था। इस बड़े रैकेट का संचालन करने वाले व्यक्ति द्वारा पुलिस पर पैनी रखी जा रही थी। लेकिन भभुआ पुलिस द्वारा इसका भंडाफोड़ कर ही दिया गया।
बोले भभुआ एसडीपीओ
भभुआ एसडीपीओ अजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना की मिली कि शहर के गवई मुहल्ले में जुआ का बड़ा अड्डा चल रहा है तो पुलिस बल की टीम तैयार कर छापेमारी की गई। जिसमें 18 जुआरियो को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से 3 लाख 10 हजार रुपये, 10 बाइक, 20 मोबाइल बरामद, सात सेट ताश के पत्ते, 11 कूपन को बरामद किया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top