भभुआ/ मोहनिया। कैमूर जिले के भभुआ रोड स्टेशन पर व्यापारी हत्याकांड व लूटपाट के एक आरोपित को रविवार की रात मोहनिया पुलिस द्वारा मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव से गिरफ्तार किया गया है। व्यापारी हत्याकांड का वांछित गिरफ्तार आरोपित मोनू पासी उर्फ अभिमन्यु पासी बघिनी गांव का बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2017 में भभुआ रोड स्टेशन मोहनिया में औरंगाबाद के पशु व्यापारी टण्डन तिवारी को अपराधियों ने गोली मार दिया था। जिसमें व्यापारी की मौत हो गयी थी। इस हत्याकांड व लूटपाट में 15 आरोपी बनाए गए थे। जिसमें 13 पहले ही जेल जा चुके है। बाकी दो अपराधियो में बघिनी गांव के मोनू पासी नामक एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एक आरोपित अभी फरार है।
व्यापारी हत्याकांड व लूटपाट में आरोपित मोनू पासी गिरफ्तार, 2017 में औरंगाबाद के पशु व्यापारी को मारी गयी थी गोली
सोमवार, जनवरी 14, 2019
Tags

