मकर संक्रांति पर मेले में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने मेले का खूब उठाया आनंद, खरीदे खिलौने

फ़ोटो - अखलासपुर मेले का झूला खेलते बच्चे व लोग
कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ कैमूर। सोमवार को कैमूर में मकर संक्रांति उत्सव के रूप में काफी धूमधाम से मनाया गया। हालांकि मकर संक्रांति मंगलवार को हो रहा है। लेकिन कैमूर के सभी प्रखंडों के गांवों में 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाया गया। कैमूर के दर्जनों गांवों में जहां वर्षो से मकर संक्रांति के अवसर पर मेला का आयोजन हो रहा है। वहां मेला लगा। वही मकर संक्रांति के मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कैमूर के भभुआ जिला मुख्यालय के बगल में अखलासपुर में बाबा जी पोखरा पर मकर संक्रांति पर मेला लगा। जिसमें बच्चे अपने पिता,दादा के साथ पहुँच कर मेला का मजा लिया।
बच्चों ने मेले में झूला का लिया आनंद 
अखलासपुर बाबा जी पोखरा पर मकर संक्रांति पर लगे मेले में लोगो व बच्चों ने ख़ूब मस्ती की। बच्चों ने बड़े बड़े झूले का चढ़ कर आनन्द लिया। कई प्रकार के झूला लगाया गया था। इस मेले में ओखल, मूसली आदि की लोगो ने खरीददारी की।
खिलौने की खरीददारी,चाट, पकौड़े चखा स्वाद
रामपुर प्रखंड के सबार दुर्गावती नदी,राजा के अकोढ़ी, चौरासी आरडी, बेलाव, खजुरा, बड़कागांव में मकर संक्रांति पर मेला का आयोजन हुआ। मकर संक्रांति पर लगे मेले में बच्चो ने लकड़ी के दो पहिया व तीन पहिया गाड़ी, 
बॉल, बैट, प्लास्टिक के गाड़ी आदि कई प्रकार के
खिलौने की खरीददारी की। वही मेले में बच्चों ने चाट, पकौड़े, गुलगप्पे आदि का स्वाद चखा।
150 रुपये तक बिका लाठी डंडे
सबार दुर्गावती नदी मेला लोगो ने अपने अपने हिसाब से खूब खरीददारी की। किसी ने घर मे उपयोग होने वाले बेलन, मट्ठा घटनी,  मौछि छरनी आदि तो कई लोग बांस की लाठी डंडे की खरीददारी की। एक लाठी डंडे 30 से 150 रुपये तक बिका।
मेले में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, खूब उठाया आनन्द
रामपुर में सबार दुर्गावती नदी मेला, 184 आरडी, अकोढ़ी गांव में लगे मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम आर्केस्ट्रा में भोजपुरी गीतों पर हुए डांस पर लोगो ने आनन्द उठाया। इस लोगो ने खूब नर्तकियों के डांस के साथ दर्शक झूमे। लोगो ने पैसे भी उड़ाये। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top