राष्ट्र ध्वज फहरा कर शहीद मजहर अली फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, उद्घटान मैच में महेंद्र यूपी को हरा कर भोजपुर बिहार 2-0 से जीता

दुर्गावती (कैमूर)- शहीद मजहर अली फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज राष्ट्रीय ध्वज फहराकर काफी हर्षोल्लास के साथ किया गया. उद्घाटन मैच महेंद्र यूपी बनाम भोजपुर बिहार टीम के बीच 80 मिनट का खेल खेला गया.  वहीँ खेल सुरू होने से पूर्व राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति की गयी.  उसके बाद खेल मैदान मे उतरे और 80 मिनट के खेल मे दोनो टीमो के खिलाड़ियों ने काफी दमखम दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी.हाफ टाईम के खेल तक काफी टक्कर के मुकाबले मे भोजपुर की टीम ने एक गोल दागकर बढत बना ली.
हाफ टाइम के बाद दोनों टीमे ने काफी उत्साह के साथ प्रदर्शन किया.एक दूसरे पर बराबर खिलाड़ी अटैक करते रहे अंत मे भोजपुर की टीम ने एक गोल पुनः दाग कर मैच 2-0 से मैच जीत ली. यह फुटबॉल टूर्नामेंट दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के स्थित किला मैदान करारी में आयोजित सात दिवसीय फुटबाल मैच के उद्घाटन मुख्य अतिथि भाई मोहम्मद जामा खान ने फीता काटकर  तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया. शाहिद मजार अली फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज राष्ट्रीय ध्वज पर आकर काफी हर्षोल्लास के साथ किया गया.
कमेंटरेटर का कार्य आरजू खान रेफरी का कार्य मेराज खान  लाइनमैन का कार्य अफरोज खान  तथा अली वर्दी खान ने किया आयोजक टीम के अध्यक्ष अली वर्दी खान सचिव मोहम्मद सलमान खान , कोषाध्यक्ष आसिफ खान,  प्रबंधक कमरान खान, मुख्य अतिथि  चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के  पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद भाई जमा खान उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए हार से घबराना नहीं चाहिए हार में ही जीत छिपी है खेल मे हार जीत होती रहती है.
खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयास करनी चाहिए उसे निश्चित ही सफलता  मिलकर रहेगी. खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिसमें लोग भेदभाव को भुलाकर एकजुट होते हैं.इस मौके पर दानिश आकिब, फैजान, अफरोज़, कामरान, नुरैन,दिलावर,तौसिफ, नदीम,जावेद,फरहान का सहयोग काफी सराहनीय रहा. इस दौरान पूर्व प्रमुख जमुना यादव, दिपक सिंह,सौरभ पासवान, रिजवान खान,मासूक खान,नौशेर अली,मुस्तफा खान,अरस्तु खान सहित काफी संख्या में  लोग उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top