अखलासपुर मेले के पहले भभुआ बीडीओ व सीओ ने किया निरीक्षण, झूला वाले लाइसेंस लेने का दिया निर्देश

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ कैमूर। रविवार को मकर संक्रांति के पूर्व भभुआ जिला मुख्यालय के बगल में भभुआ प्रखंड के अखलासपुर में लगने वाले मकर संक्रांति के पूर्व बाबा जी पोखरा स्थित मेला का भभुआ बीडीओ मुकेश कुमार व सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा निरीक्षण किया गया। भभुआ बीडीओ ने बाबा जी पोखरा का बैरिकेडिंग कराने का पंचायत सचिव को निर्देश  दिया। ताकि मेला के दौरान कोई पोखरा में नहीं गिर सके।
भभुआ बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति पर अखलासपुर में लगने वाला मेला काफी प्रसिद्ध है। मेला के पहले ही काफी तैयारिया की गई है। मेले में बड़े बड़े झूला आया है। झूला वाले संचालक को भभुआ थानाध्यक्ष से बात करते हुए सीओ द्वारा लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया है। ताकि सरकार को जानकारी प्राप्त हो सके। मेले के दौरान काफी सतर्कता बरतने का काफी निर्देश दिया गया है। वही एसडीएम द्वारा मेले में मजिस्ट्रेट भी तैनात करने की बात की गई है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि, उपमुखिया मुकेश कुमार, बीडीसी लियाकत अली, बीडीसी अजय सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top