कांग्रेस का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ अंशुल अभिजीत ने भाजपा पर बोला हमला कहा जुमले की है केंद्र सरकार

कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
भभुआ/रामपुर। यह केंद सरकार जुमले की सरकार है जो-जो वादा किया वो आज तक पूरा नहीं किया। सरकार का कार्य अंधकार में चल रहा है।जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस की सरकार में ही हुआ है।जो कार्य कांग्रेस का अधूरे रह गया था उसी कार्य को करके भाजपा सरकार द्वारा वाहवाही लूटी जा रही है। उक्त बातें रामपुर प्रखंड के खरेंदा गांव में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ अंशुल अभिजीत ने कही। 
किसान विरोधी है भाजपा सरकार 
डॉ अभिजीत ने भाजपा के किसान विरोधी नीतियों पर हमला करते हुए कहा गया कि यह सासाराम ससंदीय क्षेत्र की क्रांतकारी स्वर्गीय जगजीवन बाबु व मीरा कुमार का क्षेत्र है। इनके कार्यकाल में ही किसानों के लिए दुर्गावती जलाशय परियोजना व गांव-गांव में जाने के लिए रोड सहित कई प्रायोजित योजनाएं कांग्रेस पार्टी के ही देंन है। इनके कार्यकाल में ही किसानों के लिए दुर्गावती जलाशय परियोजना व गांव-गांव में जाने के लिए रोड सहित कई प्रायोजित योजनाएं कांग्रेस पार्टी के ही देंन है।
किसान बेबस व लाचार है
आज किसान फटेहाल है।किसानो के धान तैयार है लेकिन कोई लेने वाला नहीं। किसान बिचौलियों के हाथों कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर है। इस भाजपा की सरकार में किसान बेबस और लाचार है। धान की सरकारी दर 1750 रुपये है लेकिन किसान 1300 - 1400 रुपये में बिचौलियों को बेच रहे है। यूरिया का कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रहा है। 300 का यूरिया 400 रुपये में बिक रहा है। कांग्रेस इस पर पूर्ण रुप से रोक लगाएगी। 
चुनाव जीतने के बाद होगा चहुओर विकास
युवा कार्यकर्ता तैयार है। अगली चुनाव हम जीत कर रहेंगे।चुनाव जीतने के बाद चहुओर विकास होगा। इस सम्मेलन का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल व संचालन प्रखंड अध्यक्ष दिनेश दुबे ने की। इसके साथ ही कांग्रेस की सभी कार्यकर्त्ता को हौसला अफजाई किया और लोगो से जनसम्पर्क बनाये रखने व अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ने को कहा साथ ही अभी से ही लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। इस मौके पर अनिल तिवारी, अशोक पाण्डेय, विनोद सिंह,रघुराज त्रिपाठी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top