#नये बीडीओ ने करमचट थाने में चुनाव संबंधी की चर्चा, पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण
कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल ।भभुआ/रामपुर। शनिवार को रामपुर के नए बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद आज रविवार को क्षेत्र भ्रमण करने के साथ निरीक्षण कर जानकारी भी प्राप्त की। करमचट थाने में पहुँच कर बीडीओ थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आगामी चुनाव संबन्धी चर्चा में फोर्स को रहने के स्थान, व्यवस्था, बूथ का निरीक्षण करने पर बातचीत हुआ। यह भी बताया कि चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को कोई परेशानी न हो। इसके लिए बूथ निरीक्षण के दौरान ध्यान दिया जायेगा। इसके साथ ही थानाध्यक्ष के साथ कई बातों पर चर्चा हुई। इसके बाद बीडीओ ने सबार पंचायत सरकार भवन के आरटीपीएस काउंटर पर पहुँचे। यहां पर पंचायत सचिव से आरटीपीएस काउंटर कार्य शुरू होने की जानकारी ली। वही वृद्धा पेंशन, पीएम आवास योजना, शौचालय,नल जल योजना संबंधित जानकारी प्राप्त की। बीडीओ ने कहा कि वृद्धा पेंशन का जिन वृद्ध लोगों का लाभ नहीं मिल रहा है। वे आवेदन करें। पंचायत सचिव से कहा कि अधूरे आवास का रिपोर्ट दे। कितने लोगों ने रुपये लेकर आवास बनवाया है या नहीं बनवाया है। विकास मित्र से शौचालय की क्या स्थिति है जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों व कर्मियों को अधूरे योजनाओ के कार्यों को पूरा करने के लिए रिपोर्ट तैयार करने का टास्क दिया गया है।
शौचालय पर लिखवाए एलएसबीए
नये बीडीओ ने पंचायत सरकार भवन के सभी कमरों को देख कर जानकारी प्राप्त की। कहा कि पंचायत सरकार भवन काफी अच्छा है। व्यवस्था अच्छा है। स्वच्छता का भी ख्याल रखा जा रहा है। जब पंचायत सरकार भवन के बाहर शौचालय देखा तो पूछा किसके द्वारा बनवाया गया है। कहा गया कि अभियान के तहत शौचालय बना है तब उस पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान लिखा जाना चाहिए। ताकि जानकारी मिल सके कि एलएसबीए द्वारा बनवाया गया है।
बनेगा सामूहिक शौचालय
निरीक्षण के दौरान ही शौचालय संबंधित जानकारी प्राप्त करने के दौरान नये बीडीओ से एक व्यक्ति ने कहा कि सबार गांव में महादलित बस्ती है। जिनलोगों को शौचालय बनवाने के लिए जमीन नहीं है। उनके लिए सार्वजनिक सामुहिक शौचालय बन जाता तो काफी अच्छा होता। तब तुरंत बीडीओ ने महादलित बस्ती तक गए। इसके बाद वहां जाकर सामूहिक शौचालय बनाने के लिए स्थल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पंचायत सचिव से कहा कि आप सामूहिक शौचालय के लिए स्थल मेला मैदान के पास जमीन को देखा और स्थल के बारे में कर्मचारी से जानकारी रिपोर्ट दे। वही कहा गया कि बेलाव बाजार में भी एक सार्वजनिक शौचालय की जरूरत है। इसके अभाव में लोगो को काफी परेशानी होती है। मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ज्वाला राम,पंचायत सचिव राजेंद्र प्रसाद, विकास मित्र मुकेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी, उपमुखिया प्रतिनिधि रविंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

