शराब के नशे में बाइक सवार ने व्यक्ति को रौंदा मौत, चौकीदार के भाई द्वारा शराब छीनने के मामले में 5 घण्टे तक सड़क जाम

चेनारी (रोहतास). शुक्रवार की रात शराब के नशे में तेज गति की बाइक सवार ने एक व्यक्ति को चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी कुदरा पथ पर मलहर गांव के पास रौंद दिया. जिसमें घटनास्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मलहर गांव के रामप्यारे पांडेय के 35 वर्षीय पुत्र राम अवतार पांडेय के रूप में हुई है। घटना के बाद शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ शराब को छुपाने के आरोप लगाते हुए चेनारी कुदरा पथ को 5 घण्टे तक जाम कर दिया। जिसके बाद जाम से लोगो को काफी परेशानी का सामना पड़ा। जाम के बाद 4 घण्टे बाद घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन पहुँची। आक्रोशितों को जाम से हटने की समझाने का प्रयास करने लगी। लेकिन आक्रोशित सड़क जाम से हटने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों द्वारा वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। जब घटना स्थल पर सड़क जाम करने वाले लोगो को बीसीओ ने डीएम से वार्ता करायी तो जाम से हटे। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।
यह घटना शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे की बताई जाती है।मृतक के पिता रामप्यारे पांडेय ने बताया कि मेरा पुत्र रामअवतार पांडेय अपने दरवाजे के सामने अलाव जलाकर आग ताप रहा था. इसी बीच कुदरा की तरफ से आ रहे शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक सवार ने रौंद डाला. इतने में घर के दरवाजे पर बैठी महिलाओं ने दौड़कर बाइक सवार को पकड़ लिया और शोर शराबा की तो आसपास के ग्रामीण जुट गए. जब ग्रामीणों की भीड़ ने बाइक सवार के पास पहुँचे तो बाइक सवार पूरी तरह से शराब के नशे में था और उसके बैग में शराब भरा हुआ था. मृतक की बुआ कांति देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में जमा हो गयी. घटना की सूचना पर गांव के चौकीदार के भाई भुट्टा कुमार आया और हम लोग के हाथों से शराब को छीन कर उसे दूर ले जाकर भाग गया और किसी को दे दिया. ताकि शराब का मामला नहीं आये और बाइक सवार बच जाए.
फ़ोटो - इसी बाइक से धक्के से हुई मौत
#5 घंटे तक चेनारी कुदरा पथ को किया जाम
बाइक सवार की चपेट में आने से मलहर गांव निवासी राम अवतार पांडे की मौत के बाद शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने चेनारी कुदरा स्टेट हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस के वरीय पदाधिकारी के बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष निखिल कुमार और बीसीओ शत्रुघ्न कुमार मंडल ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन ग्रामीण ने उन्हें एक न सुनी और पुलिस प्रशासन के ऊपर शराब के बैग को गायब करने की आरोप लगा रहे थे। पुलिस लाख समझा रही थी कि उन्हें शराब नहीं मिली है. लेकिन ग्रामीण जमाने के लिए तैयार नहीं थे। यहां तक की मृतक की बुआ ने कहा कि पुलिस ने मेरे हाथों से शराब का बैग लेकर यहां से गए हैं.
फ़ोटो - रोते बिलखते परिजन
#बेटी अब तोहार शादी कईसे होई ...
वहीं  मृतक की पत्नी बिंदा देवी का घटना के बाद रो रो कर बुरा हाल है। गांव की महिलाएं उन्हें समझा बुझा रही हैं। मृतक की पत्नी रोरो कर कह रही थी कि बेटी अब तोहार शादी कईसे होई ... और बेहोश हो जा रही थी। अपने चार बेटी और एक बेटे की परवरिश और भविष्य के बारे में सोच सोच रो रो रही थी। हम लोग का देखरेख कौन करेगा बेटी तोहर शादी अब केकरी इतना सुनकर आसपास के महिलाओं की आंखें भर जा रही थी।
#18 जनवरी को करनी थी बेटी की सगाई
मृतक राम अवतार पांडेय अपनी बड़ी बेटी नीलू कुमारी की 18 जनवरी को सगाई होने वाला था. पांडेय अपने बेटी की सगाई भी नहीं कर पाए। इसके पहले ही भगवान ने क्या सोचा कि दुखो का पहाड़ गिर गया। नीलू की सगाई से पहले ही उनके पिता की मौत हो गई. जिसके बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
#मृतक की है चार बेटी व एक बेटा
जानकारी के मुताबिक, मृतक की चार बेटी और एक बेटा को छोड़ गए। मृतक रामअवतार पांडे की 16 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार पांडेय, 18 वर्षीय नीलू कुमारी,14 वर्षीय आरती कुमारी, 12 वर्षीय निखा कुमारी, और 10 वर्षीय कीमी कुमारी है। पिता की मौत के बाद बेटा और बेटियों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
#4 घंटे बाद पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
शनिवार को सुबह से ही मलहर गांव के पास सड़क जाम होने के बाद करीब नौ बजे स्थानीय पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों से बात करना शुरू की परिजनों का मांग थी कि प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष यहां आए और हमारी मांग को पूरा करें नहीं तो जिले के वरीय पदाधिकारी को बुलाया जाए. लगभग 9:30 बजे थाना अध्यक्ष निखिल कुमार और बीसीओ शत्रुघन कुमार मंडल ग्रामीणों को समझाने के लिए पहुंचे ग्रामीण उस वक्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भड़क उठे जब ग्रामीणों को पता चला कि या प्रखंड विकास पदाधिकारी नहीं है कृषि विभाग के एक अधिकारी हैं. विसीओ शत्रुघन कुमार मंडल ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि प्रखंड विकास पदाधिकारी किसी कार्य से जिले से बाहर गए हुए हैं उनके आदेश पर हम आए हुए हैं लेकिन ग्रामीण एक ना सुनी और जिले के वरीय पदाधिकारी की मांग करने लगे. बीसीओ ने जिलाधिकारी से बात करा कर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने जाम को हटे।
#क्या कहते है बीसीओ
बीसीओ शत्रुघन कुमार मंडल ने कहा कि कबीर अंत्येष्टि के तहत ₹3000 और मृतक को ₹400000 की मुआवजा दिया जाएगा।
#शराब गायब करने का लगाया लोगो ने आरोप
चेनारी (रोहतास) चेनारी कुदरा स्टेट हाईवे की जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस पूरे लाव लश्कर के साथ मलहर गांव पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करने लगे इतने देर में मृतक की बुआ आई और पुलिस के एक अधिकारी के ऊपर शराब को गायब करने के आरोप लगाने लगी. मृतक की बुआ ने कहा कि थानाध्यक्ष से कहा कि रात्रि में एक पुलिसकर्मी के द्वारा बैक से भरा हुआ सर आप लेकर यहां से चेनारी के तरफ गए हैं लेकिन पुलिसकर्मी ने कहा कि मैंने एक बोतल भी शराब नहीं इधर से उधर किया है इतने में ग्रामीण आग बबूला हो गया और धक्का-मुक्की करने लगे गांव के बुद्धिजीवियों ने समझा बुझा कर लोगों को हटाया लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के पास भारी मात्रा में शराब था और पुलिस उस शराब को गायब कर दी है पुलिस उल्टे ही केस करने की धमकी दे रही है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top