दो बाइकों की आमने-सामने में हुई टक्कर,चार गम्भीर घायल,इलाज के दौरान एक की मौत

भभुआ/दुर्गावती। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। दुर्गावती हाटा पथ पर खमीदौरा के पास शनिवार दोपहर मे दो बाईको मे हुई आमने सामने टक्कर हुई। जिसमे चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनका प्राथमिक उपचार पीएचसी दुर्गावती में करने के बाद डॉक्टरों द्वारा गम्भीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,इलाज के दौरान घायल लोदीपुर निवासी रिजवान की मौत हो गयी। जिसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।
शनिवार की दोपहर कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के दुर्गावती हाटा पथ पर खामीदौरा के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त हुई। जिसमें बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दुर्गावती पुलिस एवं एंबुलेंस कर्मियों को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया .जहां चारों युवकों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी रिजवान 28 वर्ष, मुकद्दर  22 वर्ष, एवं मेराज 18 वर्ष तीनों बाइक से रेलवे टिकट कटाने मोहनिया जा रहे थे. इधर मल्लिक सराय चैनपुर निवासी अजीत सिंह 28 वर्ष बाइक से दुर्गावती से खरगांवा की ओर जा रहे थे. दोनों बाइक जैसे ही दुर्गावती हाटा पथ पर खमीदौरा गांव के समीप पहुंची. दोनों बाइकों में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी. बाइक सवार चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गये .तथा दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. वहीं तीन युवकों के सर हाथ पैर आदि जगहों पर गंभीर चोटे आ गई. जिससे काफी मात्रा में शरीर से खून बहने लगा जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया उसके बाद चारों युवकों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था परिजन रोते बिखरते बेहोश हो जा रहे थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top