रामपुर नये बीडीओ ने ग्रहण किया पदभार, कहा योजनाओ में आगे लाकर विकास करना है पहली प्राथमिकता

फ़ोटो - नये बीडीओ अरविंद कुमार सिंह दाये और बाएं भगवानपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह
पूर्व बीडीओ वर्षा तर्वे के रिश्वत मामले से रामपुर आया था चर्चा में 
#भगवानपुर बीडीओ ने ग्रहण कराया रामपुर नये बीडीओ को पदभार
कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
भभुआ/रामपुर। कैमूर के रामपुर नये बीडीओ के रूप में अरविंद कुमार सिंह ने शनिवार को रामपुर प्रखंड मुख्यालय पहुँच कर अपने कार्यालय में योगदान करते हुए पदभार ग्रहण किया। रामपुर प्रभारी बीडीओ मयंक कुमार सिंह ने कार्यालय में नए बीडीओ को कार्यभार सौंपते हुए पदभार ग्रहण कराया। इसके साथ विभाग से संबंधित जानकारी दी। नये बीडीओ ने प्रभारी बीडीओ से योजनाओ से संबंधित जानकारी भी ली। नये बीडीओ ने पदभार ग्रहण करने के बाद  कहा कि इस प्रखंड में योजनाओ का कार्य पीछे होने पर विकास कार्य कम हुआ है। योजनाओ को कार्य मे तेजी लाते प्रखंड क्षेत्र का विकास करना पहली प्राथमिकता होगी। वही लोहिया स्वच्छता अभियान, पीएम आवास योजना व मतदान कार्यो को तेजी लाना है। वही नल जल योजना में भी अधूरे कार्यो के सवाल पर कहा कि इसका रिव्यू कर अधूरे योजनाओं को पूरा जल्द से जल्द कराया जायेगा। नये बीडीओ ने प्रभारी बीडीओ के साथ प्रखंड के कई विभाग के कार्यालयों में पहुँच कर निरीक्षण कर अधिकारी व कर्मियों से परिचय प्राप्त की। गौरतलब है कि रामपूर के नए बीडीओ औरंगाबाद में बीडीओ के रूप में तैनात थे। वही इसके पूर्व रामपुर में भगवानपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह का प्रभार लेकर कार्य भार संभाल रहे थे। नये बीडीओ अरविन्द कुमार सिंह का पदभार ग्रहण करने के पूर्व अधिकारियो व कर्मियों द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रभारी बीडीओ मयंक कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि कुँवर सिंह, उपप्रमुख सुनील यादव, पूर्व उपप्रमुख नथुनी पासवान, प्रखण्ड समन्वयक रविशंकर बिहारी, प्रधान लिपिक शारदा प्रसाद, मनरेगा जेई दीपक कुमार,  सहित कई प्रखण्ड व अंचल अधिकारी व कर्मी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
फाईल फ़ोटो 
#पूर्व बीडीओ की करतूत से रामपुर प्रखंड आया था चर्चा में 
आपको बता दें कि रामपुर प्रखण्ड पूरे बिहार में उस समय चर्चा में आया था निगरानी की टीम का छापा पड़ा। निगरानी की टीम द्वारा छापेमारी कर रामपुर पूर्व बीडीओ वर्षा तर्वे को एक लाख 15 हजार रिश्वत लेते  रंगोहाथ पकड़ा था। इसके बाद बीडीओ के प्रखण्ड स्थित ई किसान भवन में उनके आवास से छापेमारी के दौरान एक लाख 70 हजार रूपये भी बरामद किया था। रामपुर बीडीओ के पास से 2 लाख 85 हजार रुपये बरामद किया था। वही निगरानी की टीम द्वारा बीडीओ के पटना स्थित आवास से छापेमारी कर देशी रिवाल्वर भी बरामद करते हुए उनके पति को भी गिरफ्तार किया गया था। पूर्व रामपुर बीडीओ व उनके पति को गिरफ्तार कर निगरानी द्वारा जेल भेज दिया गया था। इसके बाद बीडीओ को निलंबित कर दिया गया था।जिसके बाद रामपुर बीडीओ का प्रभार भगवानपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह को दे दिया गया। जो रामपुर व भगवानपुर प्रखंड का कार्यभार संभाल रहे थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top