कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
भभुआ कैमूर। बिहार सरकार द्वारा आज बिहार के 20 प्रखंड विकास पदाधिकारियों/ग्रामीण विकास पदाधिकारियों की स्थानांतरण व -पोस्टिंग की है। इसका अधिसूचना बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने जारी की है। जिसमें कैमूर के रामपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह होंगे। जो इस समय औरंगाबाद में बीडीओ के रूप में तैनात है। आपको बता दें कि कैमूर के रामपुर के पूर्व बीडीओ वर्षा तर्वे को निगरानी की टीम द्वारा एक लाख 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ था. वही प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में उनके आवास से छापेमारी के दौरान एक लाख 70 हजार रुपये बरामद किया गया था। जिसके बाद रामपुर बीडीओ का प्रभार भगवानपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह को दे दिया गया। जो अब तक प्रभार में दो प्रखंड का कार्यभार संभाल रहे है।

