भभुआ/कुदरा/कैमूर। कैमूर में खाद की किल्लत किसानों के बीच बरकरार है। खाद के लिए विस्कोमान केंद्र पर किसानो की लंबी कतार लग रही है। खाद के लिए किसानों को सुबह से शाम हो जा रही है। इसके बावजूद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। अब तो खाद के लिए
विस्कोमान पर भी महिला किसानों भी पहुँचने लगी है। महिला किसान को लाइन में लगना पड़ रहा है। यह तस्वीर कुदरा के सकरी विस्कोमान केंद्र पर देखने को मिली है। किसानों को खाद के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विस्कोमान केंद्र पर तो सरकारी दर पर खाद मिल रहा है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में 400 से 500 में खाद बिक रहा है। बाजार में भी यूरिया की कालाबाजारी हो रहा है। गेहूं के पटवन के खाद की जरूरत किसानों के बीच समस्या के रूप में आ खड़ा हुआ है। किसानों का कहना है कि सुबह से ही खाद के लिए विस्कोमान केंद्र पर कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। लेकिन शाम होने तक किसी को खाद मिल जा रहा है तो किसी को नहीं मिल पा रहा है। वही सलथुआ पँचायत के किसानों को 4-5 दिनों के बाद भी खाद नहीं मिल पा रहा है विस्कोमान केंद्र से।

खाद के लिए महिलाओं का विस्कोमान केंद्र पर पहुँचना सवाल
बुधवार को कैमूर के कुदरा सकरी विस्कोमान केंद्र पर महिलाओं का खाद लेने के लिए खड़ी थी। इसे देखकर तो सवाल भी खड़ा होता है। क्योंकि आज तक खाद के लिए विस्कोमान केंद्र पर खड़ा होना नहीं देखा गया है। कही खाद के लिए कालाबाजारी करने वालो की चाल तो नहीं है। खैर जो भी महिला किसान के रूप में विस्कोमान केंद्र पर खाद लेने के लिए पहुँची थी।