#छतीसगढ़ सुकमा नक्सली बम ब्लास्ट में शहीद कृष्ण कुमार पांडेय की मूर्ति का हुआ अनावरण
चेनारी (रोहतास)। आज गुरुवार को रोहतास के चेनारी प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु हॉस्पिटल के पास छत्तीसगढ़ के सुकमा में विगत 24 अप्रैल 2017 को नक्सलियों के द्वारा आईडी ब्लास्ट में शहीद कृष्ण कुमार पांडेय की प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का निर्माण लायंस क्लब सासाराम व स्थानीय विधायक ललन पासवान द्वारा कराया गया था. गुरुवार को जिलाधिकारी पंकज दीक्षित, लायंस क्लब के एसपी वर्मन, रोहित वर्मा, बादलगढ सीआरपीएफ कंपनी कमांडर विनोद कुमार यादव,प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज आनंद प्रतिमा का अनावरण संयुक्त रूप से किया गया.
शहीद के मां व पत्नी के ऋणि है हम
जिलाधिकारी ने कहा प्रत्येक माता का कर्तव्य होता है अपने पुत्र को देश के प्रति समर्पण का भाव रखते हुए अपने भावी पीढ़ी को आगे बढ़ाएं और वैसे ही पुत्र हर मां के गोद पैदा ले। ताकि देश के प्रति उनके बलिदान को देश के लोग अपने श्रद्धा के साथ समर्पित होकर योगदान दें और वह माता इस देश के लिए धन्य है।जो ऐसे सपूत को पैदा किया।हम उस मां के प्रति ऋणी है और जो उनकी विधवा पत्नी है। उनका भी समर्पण का भाव उनके प्रति होना चाहिए। ताकि उनकी भी जो औलाद और संताने देश के विकास में और देश की सुरक्षा में अपना योगदान दें। यह युवा पीढ़ी का कर्तव्य बनता है।उनके कर्तव्यों के प्रति सजग होकर राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग दें।
लायंस क्लब के अध्यक्ष एसपी बर्मन देश की रक्षा-सुरक्षा के लिए शहीद कृष्ण कुमार पांडेय ने बलिदान दिया है।चेनारी गांव के लोगों को गर्व की बात हैं।इस तरह बहुत ही कम ही लोग ऐसे वीरगति को प्राप्त होते हैं। उन्हीं के सम्मान में यह प्रतिमा स्थापित की गई है।
हर वर्ष शहीद की याद में हो कार्यक्रम - डीएम
डीएम पंकज दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि जब कोई देश के लिए शहीद होता है तो गर्व महसूस होता है। ऐसे परिवार पर भी गर्व महसूस होता है।आने वाली पीढ़ी को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा लेते हुए हर वर्ष शहीद कृष्ण कुमार पांडे की स्मृति में कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए।
इन्हें किया गया सम्मानित
शहीद कृष्ण कुमार पांडेय की माता शकुंतला कुंवर और पत्नी अनिता कुंवर और बड़े भाई अशोक पांडेय को डीएम ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर 147/E बटालियन के राज किशोर कुमार, सुशील कुमार, लव कुमार सीएच महेश्वर राव, थानाध्यक्ष निखिल कुमार, अंचलाधिकारी रविंद्र कुमार,सीआई राणा मिश्रा और भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।


