फ़ोटो - सबार पंचायत भवन पर तिरंगा झंडा फहराती मुखिया शांति देवी
रामपुर/कैमूर। कैमूर में शनिवार को आन बान शान 70 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। शनिवार की सुबह ही बच्चों की टोली हाथों में झंडे लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय, 26 जनवरी अमर रहे आदि की नारे सड़को पर घूम कर प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों की इस भावना को देख कर लोगों में देशभक्ति की तरफ एक अलग उमंग दौड़ने लगती है. सुबह से ही देश भक्ति गाना बजने लगी.
रामपुर प्रखंड मुख्यालय, सीडीपीओ कार्यालय पर प्रमुख कांति देवी, साक्षरता कार्यालय, बीआरएस, कौशल युवा केंद्र बीडीओ अरविंद कुमार सिंह, पीएचसी में प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार, बेलाव थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष शुभेन्द्र कुमार, सबार थाना में थानाध्यक्ष कोमल तिवारी,
फ़ोटो -सबार ग्राम कचहरी भवन पर झंडोत्तोलन करती सरपंच आयश बीबी
सबार पंचायत सरकार भवन पर मुखिया शांति देवी, ग्राम कचहरी सबार में सरपंच आयश बीबी द्वारा अपने निर्धारित समय पर झंडा फहराया गया. इसके साथ प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में मुखिया, 83 विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, पार्टी दफ्तरों में अध्यक्ष द्वारा झंडा फहराया गया. प्रसाद के रूप में मिठाइयां बांटी गयी.
फ़ोटो - मिठाई के लिए जूझते बच्चे
सबार थाने में गाजे बाजे के साथ तिरंगा फहराया गया। मेरा रंग दे बसंती चोला..., ऐ मेरे वतन के लोगो... आदि देश भक्ति गीतों से क्षेत्र गूंजता रहा. सभी की आँखे वीर शहीदों की बलिदान, वीरता की गाथाएं सुन कर भर आती हुई दिखायी दी।



