भभुआ बीडीओ से जहानाबाद नप ईओ बने मुकेश कुमार व बीडब्लूओ को दी गयी विदाई, हुए भावुक, याद आएंगे लोग

 
कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल

भभुआ कैमूर। रविवार को सदर प्रखण्ड मुख्यालय के  बहुउद्देश्यीय भवन में समारोह आयोजित भभुआ बीडीओ मुकेश कुमार व बीडब्लूओ बजरंग प्रताप सिंह को विदाई दी गयी। भभुआ बीडीओ मुकेश कुमार बीपीएससी क्वालिफाई कर जहानाबाद के नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी बने है। वही बीडब्लूओ बजरंग प्रताप सिंह का स्थानांतरण होने के बाद हाजीपुर बीडब्लूओ बने है। आज रविवार को समारोह आयोजित कर दोनों अधिकारियों का सम्मान के साथ विदाई की गई। बीडीओ व बीडब्लूओ को प्रखंड व अंचल कार्यालय के अधिकारी व कर्मियों, सभी पंचायत के मुखिया, विकास मित्र, बीडीसी व शिक्षकों द्वारा बुके,मोमेंटो, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
फ़ोटो - बीडब्ल्यूओ बजरंग प्रताप सिंह को बुके देते मुखिया दुमदुम प्रेमचंद जायसवाल
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह व संचालन लियाकत अंसारी ने की। कहा गया भभुआ बीडीओ बहुत कम दिनों में जितने अच्छे से कार्यभार संभालते हुए काम किया है। वह हमेशा याद रहेगा। सभी की समस्याओं को सुनते हुए तत्काल उसका निष्पादन करते थे। इनकी कार्यशैली की बहुत ही सराहनीय रहा। 
प्रमुख प्रतिनिधी कमलेश सिंह ने कहा कि भभुआ बीडीओ मुकेश कुमार ने बहुत ही कम दिनों ने अच्छा से कार्यभार संभाला। किसी भी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं होती थी तो तुरंत समाधान करते थे। ईश्वर से प्रार्थना है जहां भी जाये अच्छे से कार्यभार संभाले।
फ़ोटो - विदाई समारोह के दौरान मुखिया के साथ अधिकारी
भभुआ बीडीओ विदाई में हुए भावुक
सदर प्रखंड मुख्यालय के बहुउद्देश्यीय भवन में आयोजित समारोह में भभुआ बीडीओ व बीडब्लूओ की विदाई हुई। इस विदाई समारोह के दौरान बीडीओ भावुक हो गए। बीडीओ ने कहा कि यहां पर सभी अधिकारियों, कर्मियों व जनप्रतिनिधियों के दौरान कार्यभार संभालने के दौरान काफी सहयोग मिली। भभुआ प्रखंड के लोग काफी अच्छे है। इनकी हमेशा याद आयेगी। अभी मैं यहां से जहानाबाद में नगरपालिका कार्यपालक पदाधिकारी के रूप कार्यभार संभालेंगे। मौके पर सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, पीओ गौरव कुमार गुप्ता, बीडीसी अजय सिंह, दुमदुम मुखिया प्रेमचंद जायसवाल, मोकरी मुखिया जयशंकर बिहारी, डुमरैठ मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, कोहारी मुखिया प्रतिनिधि मानधाता तिवारी सहित अधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top