कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ कैमूर। कैमूर के रामपुर प्रखंड के अमाव गांव के खेल मैदान पर आदर्श युवा मंडल द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू सिंह, बीडीओ अरविंद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कोमल तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। जिसके बाद अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फुटबॉल का फाइनल मैच हुडरी व आलमपुर के बीच हुआ। जिसमें हुडरी ने आलमपुर को एक गोल हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय उपस्थित रही। विजेता टीम व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दोनों टीमो के खिलाड़ियों को टी शर्ट दिया गया।
इस टूर्नामेंट में 8 टीमो ने भाग लिया। कुल 7 दिन मैच हुआ।मैन ऑफ द मैच हुडरी टीम के रामचंद्र पासवान व मैन ऑफ द सीरीज आलमपुर टीम के विजय सिंह रहे।रेफरी के रूप नौशाद अंसारी,लाइनमैन के रूप में दयानंद सिंह और सिकन्दर सिंह रहे।मौके पर जीप उपचेयरमैन सुनील सिंह,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, शिक्षक जितेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।