कैमूर एसपी ने रामगढ उपद्रव मामले में रामगढ थानेदार को किया सस्पेंड, कई थाने की पुलिस अधिकारियों से शो कॉज, हुई कार्रवाई

लापरवाही व कर्तव्य के प्रति कर्मठता नहीं मामले में हुई कार्रवाई 
भभुआ कैमूर। कैमूर जिले से बड़ी खबर है। खबर यह है कि कैमूर एसपी मो फरोगुद्दीन द्वारा 18 जनवरी को रामगढ़ में दलित युवती की मौत मामले के बाद आक्रोशितों द्वारा थाने को फूंक दिए जाने व उपद्रव मामले में पुलिस अधिकारियों के कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों व कर्मियों को उनकी लापरवाही मामले में कार्रवाई की गई है। एसपी मो फरोगुद्दीन ने रामगढ थाने पर उपद्रव व घटित घटना मामले रामगढ थानेदार समीर कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
फाइल फोटो 
वही पुलिस निरीक्षक सर्वेन्दु शरद को रामगढ नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसकी जानकारी एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। वही रामगढ मामले में ही कई थाने की पुलिस अधिकारियों, कर्मियों व जवानों को लाइन हाजिर करने के साथ शो कॉज किया है। 18 जनवरी को रामगढ थाने में घटित घटना के दौरान थाने में प्रतिनियुक्त 8 पुलिस पदाधिकारी व सभी सशस्त्र बल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
फ़ोटो फ़ाइल 
पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मोहनिया , पुलिस निरीक्षक सह अंचल प्रभाग भभुआ, थानाध्यक्ष कुदरा,दुर्गावती, नुआंव, सोनहन भगवानपुर, कुढ़नी, कुछीला से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनिया के अंगरक्षक सिपाही व उनके आवास में प्रतिनियुक्त 6 सिपाही, पुलिस निरीक्षक मोहनिया अंचल के अंगरक्षक सिपाही व टियर गैस के 6 सिपाही व बज्र वाहन के 2 पदाधिकारी से शो कॉज किया गया। अगर इन पुलिस पदाधिकारी व जवानों द्वारा शो कॉज का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो कार्रवाई की जायेगी।
फ़ाइल फ़ोटो 
क्या है मामला, कैसे हुई डीएसपी पर हमला  
गौरतलब है कि 18 जनवरी के रामगढ़ के बड़ौरा गांव के दलित युवती की मौत के बाद बवाल मच गया था। युवती के शव को रामगढ़ के दुर्गा चौक पर रखकर सड़क जाम किया गया। इसके बाद आक्रोशितों द्वारा थाना को फूंक दिया गया। सड़क पर आगजनी करते हुए वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। आगजनी व पथराव किया गया। जब आक्रोशितों को मोहनिया डीएसपी समझाने गए तो उन पर ही उपद्रवी टूट पड़े थे। उन पर जानलेवा हमला करते हुए घेर कर लाठी डंडे से पीट पीट कर अधमरा कर दिया गया था। उनपर पथराव भी किया गया। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मियों पर भी पथराव किया गया था। गौरतलब है कि पुलिस ने तोड़फोड़ व उपद्रव के इस मामले में अब तक 162 लोगों के खिलाफ नामजद व दो हजार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर की गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top