दुर्गावती (कैमुर) - दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछिया गांव के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन धक्के से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंच गई शव को कब्जे में कर आवश्यक आगे की कार्रवाई करने में जुट गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अमित कुमार यादव 22 वर्ष उत्तर प्रदेश सिसौङा गांव चंदौली का निवासी बताया जा रहा है.नुआंव बाजार की तरफ से आ रहे थे .बाइक जैसे ही ककरैत पथ बिछिया गांव के पास पहुंची दुर्गावती के ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकाला. हादसे में अमित कुमार यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर रात्री में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया.उसके बाद पुलिस ने शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया।
कैमूर में अज्ञात वाहन के धक्के से यूपी के बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
सोमवार, जनवरी 28, 2019
Tags

