सांसद पप्पू यादव ने कहा रक्षक ही बन गया भक्षक, सरकार से CBI जांच, अधिकारियों का नारको टेस्ट कराने की मांग की

मृतक दलित युवती शशिकला के गांव रामगढ़ के बड़ौरा पहुँचे सांसद पप्पू यादव
भभुआ/रामगढ़। बिहार के कैमूर के रामगढ़ में 18 जनवरी को बड़ौरा के दलित युवती की मौत मामले में बवाल मचा था। जिसके बाद आक्रोशित हिंसक होते हुए जमकर तांडव मचाते हुए थाने को फूंक दिया। सड़क पर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था।वही पुलिस पर पथराव किया गया था। जिसमें मोहनिया डीएसपी सहित एक दर्जन पुलिस अधिकारी व कर्मी घायल हो गए थे। 

यह भी पढ़े - मोहनिया DSP पर जानलेवा हमला व मारपीट करने वाला तीन आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पुलिस की छापेमारी जारी


मृतक युवती की मौत मामला पकड़ने लगा राजनीतिक तूल 
बड़ौरा के दलित युवती की मौत के बाद से राजनीति पार्टियों के नेताओ का दलित मृतक युवती के घर पर आना जाना शुरू हो गया। दलित युवती की मौत का मामला अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। इस मामले में 20 जनवरी को बिहार के पूर्व सीएम व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी पहुँचे थे। जो मृतक युवती के परिवारवालों से मुलाकात कर मौत की विस्तार से जानकारी ली थी। इसके बाद मीडिया को प्रशासन द्वारा हत्या को मौत बता कर केस को दबाने का कोशिश का आरोप लगाया था। 




पप्पू यादव ने मृतक युवती के माता पिता का जाना हाल
मंगलवार को इसी मामले में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रामगढ़ के बड़ौरा पहुँचे। जहाँ वह मृतक युवती के माता पिता से घटना की विस्तार से जानकारी ली। दुख दर्द समस्याओं को सुना। मृतका के पिता ने प्रशासन पर उन्हें मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अपना पीठ दिखाया। यह भी कहा गया कि दलित बस्ती के बच्चों को स्कूल नहीं जाने दिया जा रहा है। मृतका के परिवार द्वारा रो रो कर अपना दुख सुनाया गया। पप्पू यादव मृतका के माता को मदद के रूप में कुछ पैसे दिये। इसके साथ ही आपको न्याय दिला कर रहेंगे। 
रक्षक ही बन गया है भक्षक
सांसद पप्पू यादव में मीडिया से कहा कि बिहार सरकार के शासन में रक्षक ही भक्षक बन गया है।
यहां माफिया, दलाल और पैसे वालो की रक्षा की जा रही है। ऐसे में कोई कहा न्याय की गुहार लगायेगा। आरोप लगाते हुए कहा कि सीएसपी संचालक मनोज सिंह व उसके साथियों ने ही मृतका के साथ दुष्कर्म किया है और फिर हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।यहां की प्रशासन सीएसपी संचालक को बचाना चाहती है। आवेदन देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में थानेदार को फांसी दे देनी चाहिए।
हाईकोर्ट जाऊंगा, सीबीआई से हो जांच
पप्पू यादव ने कहा यह कोई पहला मामला है। बिहार के कई जिले के थानों में ऐसी घटनाएं हुई है। जिस पर आजतक कार्रवाई नहीं हो पाती है। इस बच्ची को जो कुछ भी हुआ है। उसे न्याय दिलाने के लिए मैं हाई कोर्ट जाऊंगा और हाईकोर्ट से मांग करूंगा। आख़िर कब तक सुरक्षित होगी और ऐसी घटनाएं नहीं होगी और न ही बेटियां बर्बाद होती रहेगी। यहां की पर सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो गया है।आज बिहार में लगातार लूट, हत्या,बलात्कार जैसे घटनाएं हो रही हैं। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकार में फिर भी शांति का संदेश दिया जा रहा है।  सरकार से इस घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जाती है। 
अधिकारियों का हो नारको टेस्ट
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि डीएसपी, थाना प्रभारी और सीएसपी संचालक मनोज सिंह, स्टेशन अधीक्षक व ट्रेन चालक का नारको टेस्ट कराया जाए। ताकि पूरी सच्चाई सबके आ सके। जिसके बाद दलित युवती की मौत मामले में परिवार वालो को न्याय मिल सकें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top