फौजी विजय के गांव नरैली पहुँचे सांसद पप्पू यादव, कहा बिहार में 5 लोग है सिर्फ सुरक्षित, छोड़ेंगे थोड़ी पप्पू यादव है ...

#मृतक फौजी के परिजनों को सांसद ने दी सांत्वना 
दुर्गावती (कैमूर) - मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बक्सर से होते हुए रामगढ़ के बड़ौरा गांव मृतक दलित युवती शशिकला के परिजनों से मिलने के बाद दुर्गावती प्रखंड के नरैली गांव मृतक फौजी विजय यादव के घर पहुंचे। जहां परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए सांत्वना दी।
क्या है मामला 
 गौरतलब है कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के नरैली गांव निवासी फौजी विजय यादव ऑफिसर प्रशिक्षण अकेदमी भारतीय सेना गया में कार्यरत थे। वे दीपावली के एक दिन पहले छुट्टी लेकर त्यौहार पर घर आए हुए थे। आठ नवंबर को गांव के ही दोस्तों के साथ लतीफशाह बाध चकिया पिकनिक मनाने घर से निकले हुए थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की बेचैनी बढ़ी तो परिजनों ने चंदौली मुगलसराय शाहबगंज में रह रहे जान पहचान के लोगों और  रिस्तेदार से पता लगाया। लेकिन कोई सूचना नहीं मिल पाया।
अपहरण कर हत्या कर नहर में फेंका शव मिला
उसके बाद फौजी विजय यादव के पिता अंगद यादव दुर्गावती थाने में विजय के साथ में गए लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था।मालुम हो की शाहबगंज चंदौली थाना क्षेत्र के कर्मनाशा लेफ्ट नहर में फौजी विजय यादव का शव चार दिन बाद पानी में तैरता हुआ मिला।
मृतक फौजी को सांसद पप्पू यादव ने दी श्रद्धाजंलि
मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा क्षेत्र के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मृतक फौजी विजय यादव के परिजनों से मिले तथा ढाढस बंधाया और मृतक फौजी विजय यादव के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान सांसद ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हूं . 
बिहार में कोई नहीं है सुरक्षित
सांसद पप्पू यादव ने फौजी विजय की हत्या मामले में कहा कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। सुरक्षित है तो बस 5 लोग। नेता, पदाधिकारी, माफिया, दलाल व पैसे वाले सुरक्षित है। पुलिस द्वारा केस उठाने व आवेदन उठाने के लिए दवाब बनाया गया। छोड़ेंगे थोड़ी पप्पू यादव है ...पप्पू यादव।इस मौके पर जिला अध्यक्ष इलियास अंसारी, पूर्व कर्नल राजनाथ सिंह,अंगद सिंह यादव, रामाशीष सिंह,राहुल यादव ,बाबर खान दिपक यादव, आदि लोग उपस्थित थे उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top