भभुआ/मोहनिया कैमूर। कैमूर जिले के मोहनिया से बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि आज मोहनिया के उर्दू मध्य विद्यालय में खसरा, रूबेला का टीका छात्र छात्रों को लगाया गया। जिसके बाद इस स्कूल के छात्र छात्राए बीमार होने लगी। जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बीमार छात्र छात्राओं को तत्काल मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा बीमार छात्र छात्राओं का इलाज शुरू किया गया है। छात्रों को सलाईन चढ़ाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आधा दर्जन से अधिक छात्र छात्राएं बीमार बतायी जा रही है।
बिग ब्रेकिंग : खसरा रूबेला का टीका लगाने के बाद आधा दर्जन से अधिक छात्र छात्रा हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
मंगलवार, जनवरी 22, 2019
Tags

