अधौरा में हुआ दो दिवसीय जनजाति महासम्मेलन, आदिवासी समुदाय के विकास के साथ दिलाया जाएगा आरक्षण

कहा जो पार्टी हक दिलाएगा उसे ही 2019 लोस में वोट मिलेगा
#इस संगठन का उद्देश्य आदिवासी समुदाय के विकास के साथ दिलाया जाएगा आरक्षण
भभुआ/कैमूर। कैमूर के अधौरा पहाडी पर दो दिवसीय जनजाति महासम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें सोनभद्र उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद कुँवर छोटे लाल सहित बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश के कई नामचीन लोग हुए शामिल,जन जातियों के विकास और आरक्षण को लेकर कई वक्ताओ ने अपना विचार रखा। सांसद का कहना था कि हमारे आदिवासी समूदाय के लोगो के विकास के साथ आरक्षण दिलाने को लेकर संगठन बनाया गया है। जिसको लेकर सांसद में मुद्दा उठाया जाएगा। बिहार में 1प्रतिशत आदिवासीयों को आरक्षण मिल रहा है। उसमें में कोहार,लोहार,गौड जाति के लोग अपने को आदिवासी बता कर आदिवासीयों के हक मार रहे है।अधौरा के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख का कहना है कि हम आरक्षण के मुद्दे को लेकर  मुख्यमंत्री ,कल्याणमंत्री ,आदिवासी आयोग में मुद्दा उठाया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। आने वाला लोक सभा में जो पार्टी हमारी हक को दियाएगी उसे हम वोट करंगे । 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top