रामपुर के कई गांवों में कैंडल मार्च निकाल कर पुलवामा हमले के शहीदों की दी गयी श्रद्धाजंलि, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

रामपुर/कैमूर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में अपनी छुट्टी बिताकर लौट रहे सीआरपीएफ के जवानों के बस पर आतंकवादियों के हमले की ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों ने काफी निंदा की है। इस बाबत लोगों में शोक का माहौल और आक्रोश भी है। आतंकी को पनाह देने वाले मुल्क पाकिस्तान के प्रति लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस आतंकी हमले में शहीद हुए 44 जवानों के शहीद होने के बाद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रामपुर प्रखंड क्षेत्र के पसाई गांव के नवीन नव युवक संघ समिति के तत्वाधान में रविवार की शाम  समिति के सदस्य सहित ,बुजुर्ग, समाजसेवी व छात्रों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च उक्त गांव के शिव मंदिर पसाई  प्रांगण से भीखमपूरा  , बसुहारी, नीर्विसपुर गांव भभुआ बेलाव पथ होते हुए  बेलाव बाजार चौक  होते हुए रामपुर खजुरा नहर पथ होते हुए पुनः पसाई शिव मंदिर प्रांगण तक पहुच कर समापन हुआ। कैंडिल मार्च  में सैकड़ो लोग शामिल  हुए। कैंडल मार्च के दौरान बच्चों व युवाओ ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान मुर्दाबाद, समेत कई प्रकार के नारों के लगा रहे थे। कैंडल मार्च में शामिल आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के राष्ट्रपति का मुर्दा बाद का नारा लगाते हुए देश के प्रधानमंत्री से जल्द से जल्द निर्णय लेने को अपील किया। कैंडिल मार्च की अध्यक्षता अभय कुमार सिंह ने की। वही देख रेख भूतपूर्व सैनिक संतोष कुमार सिंह उर्फ चुनमुन सिंह ने किया कैंडिल मार्च में  बच्चों यूआवो के साथ साथ स्थानीय लोगो में मुन्ना सिंह, दरोगा सिंह ,संदीप कुमार ,संतोष सिंह,साहेब पासवान सहित युवा ग्रामीण जनता सहित नव युवक संघ समिति के सदस्यों ने भाग लिया। 
फोटो - कैंडल मार्च में शामील लोग
राजा के अकोढ़ी गांव निकाला गया कैंडल मार्च
इधर, रामपुर प्रखंड क्षेत्र के बेलांव पंचायत के अकोढ़ी गांव में युवा, बुजुर्ग, समाजसेवी व छात्रों की ओर से एक कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च उक्त पंचायत के अकोढ़ी गांव के दुर्गा चौक से कैंडल मार्च निकल कर पुरे गांव भ्रमण करते हुए शहीद चौक तक आई। कैंडल मार्च के दौरान बच्चों व युवाओ ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान मुर्दाबाद, समेत कई प्रकार के नारों के लगा रहे थे। कैंडल मार्च में शामिल आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के राष्ट्रपति का मुर्दा बाद का नारा लगाते हुए देश के प्रधानमंत्री से जल्द से जल्द निर्णय लेने को अपील किया। केंडिल मार्च की अध्यक्षता समाजसेवी मनोज कुमार गुप्ता ने की। वही देख रेख अनिल बैठा ने किया केंडिल मार्च में  बच्चों यूआवो के साथ साथ स्थानीय लोगो में सोनू सिंह,जुगुल किशोर सिंह, रामभवन दीक्षित, मनु सेठ, विकाश, मोती व नरसिंह फुटबाल टीम के  सभी खिलाड़ियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
 
कुकुढा में कैंडल मार्च निकाल कर दी गयी श्रद्धाजंलि 
इधर, रामपुर के कुकुढा गांव में भी पुुलवामा  हमले के शहीद सीआरपीएफ जवानों को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धाजंलि दी गयी। वही दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से शहीदों के आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिसमें रमाशंकर कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, प्रेमचंद कुमार, रमेश पटेल, कन्हैया राम संजय और सुनील कुमार उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top