#बहेरी गांव में पंचायत स्तरीय बॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
#राज्य व नेशनल खेल 10 खिलाड़ियों के अभिभावकों को शॉल देकर किया गया सम्मानित
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। प्रखंड के सबार पंचायत के बहेरी गांव में एक दिसवीय पंचायत स्तरीय बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने फीता काट कर किया। इस पंचायत स्तरीय बालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन युवा साथी संजय पाल द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट में सबार बाजार, सबार गढ़, मझियाव, छोटकी झाली, बहेरी गांव की टीम ने भाग लिया।
बॉलीबॉल का पहला मैच सबार बाजार व छोटकी झाली के बीच हुआ। जिसमें छोटकी झाली विजयी हुई। दूसरा मैच मझियाव व सबार गढ़ के बीच हुआ। छोटकी झाली व बहेरी के बीच मैच में बहेरी ने जीत हासिल किया। जिसमें सबार गढ़ ने जीत हासिल किया। इसके बाद फाइनल मैच सबार गढ़ व बहेरी के बीच हुआ। जिसमें बहेरी ने सबार गढ़ को 3-0 से हराया। जिसके बाद विजेता टीम बहेरी व उपविजेता टीम सबार गढ़ को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मैच के रेफरी के रूप में अशोक कुमार व राजा राम चौधरी रहे।

उद्घोषक की भूमिका प्रमोद कुमार व धर्मदेव चौधरी ने निभाई। युवा साथी संजय पाल द्वारा सभी 5 टीम के खिलाड़ियों को टी शर्ट देकर सम्मानित किया। इसके साथ स्टेट लेवल व नेशनल लेवल खेल चुके व खेल रहे खिलाड़ियों के अभिभावको को शॉल देकर सम्मानित किया। सभी अतिथियो को गमछा देकर सम्मानित किया।
इस बालीबॉल खेल को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका ओमप्रकाश कुमार ने निभाई। युवा साथी संजय पाल ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा इस पंचायत स्तरीय बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य यहां के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। ताकि इनकी खेल में रुचि रहे और जिला, राज्य व देश के लिए खेले। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खेल में जीत हार होती है। लेकिन हारने वाले हताश नहीं होनी चाहिए। क्योंकि हार में जीत होता है। अगली बार फिर से मेहनत करें और जीत हासिल करना चाहिए। मौके पर डॉ जागेश्वर सिंह यादव,खेल शिक्षक महावीर सिंह, दिलीप सिंह, सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी, सन्मुख सिंह, चंदन जायसवाल, बंटी जायसवाल सहित कई सैकड़ो खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
फ़ोटो - बॉलीबॉल बहेरी विजेता टीम को सम्मानित करते युवा साथी संजय पाल व अन्य