धूमधाम से मनाया गया 19 वीं निषादराज जयंती, बिरहा गायक सरोज सरगम, बुलु मस्ताना व रामजनम टोपीवाले के गीतों पर झूमे दर्शक

भभुआ/रामपुर(बंटी जायसवाल)। शनिवार को प्रखंड के सबार गांव में 19 वीं निषाद पूजा जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार को प्रभु श्री राम,माता जानकी, लक्ष्मण जी और निषाद राज केवट की प्रतिमा स्थापित की गई थी। दोपहर में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। रात्रि में बिरहा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डेहरी नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र चौधरी ने फीता काट कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में वीआईपी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी बिंद, वीआईपी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लू चौधरी, मोहनिया मत्स्य मंत्री मुन्ना चौधरी,रामपुर प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू सिंह, सबार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, युवा साथी संजय पाल सहित कई लोग रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन निषाद एकता मंच द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर वक्ताओं ने कहा कि तीर्थराज के पुत्र गुहराज निषाद ने वनवास के दौरान प्रभु श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण जी को गंगा पार कराया था। प्रभु श्री राम के साथ मित्रता का फर्ज निभाया था। वक्ताओं ने आज के आज के बच्चो को स्मार्टफोन की लत लग गयी है। इसके दुरुपयोग से बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे है।अभिभावकों से बच्चों के पढ़ाई पर धयान देने की बात कही गयी। बच्चें एंड्रॉयड सेट नहीं चलाए। कहा गया कि ये कोई जरूरी नहीं है आप अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाये। उन्हें सरकारी स्कूल में भेंजे लेकिन शाम को अभिभावक अपने बच्चों को एक घण्टे जरूर ध्यान दे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सबार पूर्व मुखिया सुरेंद्र मल्लाह, व संचालन धर्मदेव चौधरी ने की।
पुलवामा के शहीदों को दी गयी श्रद्धाजंलि
इस कार्यक्रम के दौरान जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को पाकिस्तान द्वारा किये कायराना हरकत आतंकी हमले की निन्दा की गई। इस हमले में हमारे 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गयी। पाकिस्तान के प्रति लोगों में गुस्सा है। पुलवामा हमले के शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धाजंलि दी गयी। सैनिक शहीद जवानों के आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
पीएम मोदी से अपील, लोकसभा चुनाव को रोक दें, और पाकिस्तान को ठोंक दें 
इस कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हम भले से किसी भी समाज से है। हमारी सोच अलग है।।लेकिन हमें आपस मे प्रेम भाईचारे के साथ रहना चाहिए। इस समय भारत दुःख से गुजर रहा है। इस समय लोगों को एक रहना है। हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा जो घिनौनी हरकत किया गया है। उससे देश में आक्रोश है। 14 फरवरी को प्रेम दिवस मनाया जा रहा था। उसी दिन आतंकी हमला हुआ। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। यह भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा आतंकी हमला है। इस दिन को इतिहास में खूनी दिन के नाम से जाना जायेगा। उन्होंने पीएम मोदी से अपील किया कि पहले लोकसभा चुनाव को रोक दें और पाकिस्तान को ठोंक दें। पाकिस्तान से तुरंत बदला सरकार को लेना चाहिए।
बिरहा में झूमे दर्शक
इस मौके पर रात्रि में बिरहा का आयोजन हुआ। जिसमें बिरहा गायक के रूप में नौघडा यूपी के रामजनम जाबांज टोपीवाले, बिग गंगा चैनल पर बिरहा मुकाबला में प्रस्तुति दे चुकी देवरिया यूपी से सरोज सरगम, बिग गंगा चैनल पर बिरहा मुकाबला शो में भाग ले चुके बिरहा गायक बुलु मस्ताना ने अपने बिरहा से लोगो को झुमाया। बिरहा गाने पर दर्शकों ने रात भर लुफ्त उठाया। मौके पर सबार सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी, रामपुर उपप्रमुख सुनील यादव, पूर्व प्रमुख नथुनी पासवान, रमेश चंद्र चौधरी, शिवजग चौधरी,मुन्ना चौधरी, अजय निषाद सहित कई हजारो लो उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top