पार्टी की छवि धूमिल करने पर राजद ने पूर्व विधायक रामचंद्र यादव 6 वर्षो के लिए पार्टी से किया निष्कासित

#मामला प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हथियार लहराने का 
भभुआ/ कैमूर. बक्सर से निर्दलीय प्रत्याशी, भभुआ के पूर्व विधायक व राजद नेता रामचंद्र यादव द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दाैरान हथियार लहराने के मामले में राजद ने 6 वर्षो के लिए पार्टी से निकाल दिया है. पार्टी की जिला कार्यकारिणाी ने 6 सालाेें के लिए निष्कासित करते हुए फिर कभी वापस नहीं लिए जाने की निर्णय लिया है. यह निर्णय गुरुवार को पार्टी की ओर से शहर मुस्लिम मुसाफिर खाना में बैठक कर लिया गया. राजद के जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी ने कहा कि राजद नेेता रामचंद्र यादव जब शामिल हुए तब से ही पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में बसपा से पूर्व विधायक शामिल रहे.पार्टी के निर्णय के खिलाफ बक्सर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर चुनाव लड़ा. प्रेस कांफ्रेंस में हथियार लहरा कर पार्टी की छवि को धूमिल किया है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के निर्देश पर रामचंद्र यादव को प्राथमिक सदस्यता से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दी गई है. राजद की जिला इकाई की इस विशेष बैठक के दौरान सुरेश कुमार सिंह, श्याम नारायण तिवारी, सत्येंद्र यादव, सिद्धेश्वर कुशवाहा, सलाहुद्दीन अंसारी आदि शामिल थे

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top