दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली- थाना क्षेत्र के खामीदौरा गांव के निकट शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रक के खलासी मुकेश 20 वर्ष कुमार की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई.तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख कर आसपास के लोग घटना की ओर दौड़ पड़े इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक खमिदौरा गांव के पास स्थित एक लाइन होटल पर ट्रक चालक खड़ी कर होटल पर खाना खा रहा था खाना खाने के बाद ट्रक चालक ने गाड़ी के पास खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था उसी दौरान एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक घटनास्थल पर मौत हो गई. मृतक मुकेश कुमार उम्र 20 वर्ष यूपी के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के मठिया के परसिया गांव का निवासी बताया जा रहा वहीं तीन अन्य के गम्भीर रूप से घायल हो गये। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया।
अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, खलासी की मौत, तीन अन्य गम्भीर घायल
शुक्रवार, मई 10, 2019
Tags

