10 मई को भभुआ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभा, तो 11 मई को भभुआ में मायावती व मोहनिया में अमित शाह आयेंगे

लोकसभा चुनाव के प्रचार में बड़े नेताओं के आने से बढ़ेगी राजनीति सरगर्मी 
# चुनावी सभा में खूब होगी सियासत, वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए दिखाए जायेंगे सपने 
भभुआ/कैमूर। 2019 लोकसभा चुनाव के मतदान 
तारीख ज्यो ज्यों नजदीक आ रही है. सासाराम संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक पारा ऊपर की तरफ चढ़ रहा है. यही नहीं इस भीषण गर्मी में तेज धूप व लू के थपेड़ो के बीच नेताओ के भाषण को सुनेंगे। कल यानी 10 मई को भभुआ के हवाई अड्डा मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के भाजपा उम्मीदवार व वर्तमान सासंद छेदी पासवान के पक्ष में वोट के लिए चुनावी सभा करेंगे। इसके अगले दिन यानी 11 मई को भभुआ के हवाई अड्डा मैदान में बसपा सुप्रीमो मयावती की तो उसी दिन मोहनिया के जगजीवन मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी सभा में आयेंगे। 11 मई को भभुआ में चुनावी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती अपने उम्मीदवार मनोज कुमार के लिए वोट देने की अपील करेंगी। साथ ही भाजपा के खिलाफ राजनीतिक हमला करेंगी।
 इसके बाद 14 मई को सासाराम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा के लिए आयेंगे। और पीएम के आने की खबर से संसदीय क्षेत्र में चुनावी तपिश तेज होने लगी है। जबकि पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा के बाद सियासी गलियारों में गरमाहट आएगी। जिले में मानो आसमान से बरस रही आग के बीच विभिन्न दलों के बड़े नेताओं की सभा के बाद यहां की चुनावी तपिश भी बढ़ जाएगी।
फिलहाल अपने नेताओं के कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दल तैयारी में जुटा हुआ है। 10 मई को भभुआ में हवाई अड्डा मैदान में मुख्यमंत्री के चुनावी जनसभा के लिए निर्धारित सभा स्थलों पर बांस-बल्ला लगाने की तैयारी की जा रही है। पीएम, सीएम व स्टार प्रचारकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन भी विधि व्यवस्था व सुरक्षा में लगा हुआ है. प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम की सभा को लेकर अफसरों ने बुधवार को हवाई अड्डा में पहुंचकर मैदान का निरीक्षण भी किया।
उधर, राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को चर्चा बनी हुई है महागठबंधन की तरफ से अभी तक किसी बड़े नेता को आने की सूचना नहीं है। लगता है बसपा व भाजपा की सभाओं के बाद शायद महागठबंधन के बड़े नेताओं का चुनावी सभा की समय निर्धारित हो।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top