कैमूर DM ने पत्नी के साथ मतदान केंद्र पर पहुँच किया मतदान, कहा मतदान से सशक्त लोकतंत्र का होगा निर्माण

भभुआ/कैमूर। सातवे चरण यानी अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संम्पन्न हुआ. आज कैमूर डीएम
 डॉ नवल किशोर चौधरी ने सासाराम संसदीय क्षेत्र के भभुआ जिला मुख्यालय बुथ संख्या 133 पर अपनी पत्नी के साथ वोट देने के लिए पहुँचे. जहां उन्होंने मतदान किया. इसके साथ ही उन्होंने लोगो को अपना मतदान का प्रयोग करने की अपील की.  डीएम ने कहा कि अपने मतदान का प्रयोग सभी पुरुष एवं महिलाओं को करना चाहिए. आपके वोट से देश के मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा.यह आपका कर्तव्य ही नहीं बल्कि आपका अधिकार भी है. वोट देने से सशक्त लोकतंत्र का निर्माण होगा. उनके साथ उनकी पत्नी ने भी अपने मत का प्रयोग किया. उनकी पत्नी ने कहा कि महिलाओं को अपने मत का प्रयोग कर देश के लिए नई संदेश देना चाहिए ताकि हमारे देश में लोकतंत्र को एक मजबूती मिल सके. उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं का लोकतंत्र में अपना अधिकार पहचानना चाहिए और अपने मत का प्रयोग हर हाल में करना चाहिए, ताकि हमारे राष्ट्र के लिए हमारा एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कराये.  

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top