भभुआ/कैमूर। रविवार को कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवान सेे एक युवक की शव को बरामद हुुुई। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी मच गया।मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाने के सरैया निवासी नितेश कुशवाहा पिता जगनारायण सिंह कुशवाहा के रूप में की गई है। घटना स्थल पर पहुँचे परिजनों का कहना था कि रविवार को नितेश सुबह अपना गाड़ी लेकर कुट्टी काटने के लिए पतारा में गया था । कुट्टी काटकर घर पर 3 बजे आया और खाना खाने जा रहा था। तभी किसी का फोन आया और उसके बाद बिना बताए चला गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुँचा तो उसका खोजबीन शुरू किया गया और हम लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन करने लगे तो उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा था। फिर हम लोगों ने घबराकर छानबीन करने लगे छानबीन करते- करते पपहरा सिवान में चले गए। तभी हम लोगों ने देखा कि उसका शव बगीचे में पड़ा हुआ है। जिसके बाद भगवानपुर थाना को सूचना दिया गया और पुलिस पहुँच गयी। शव मिलने की सूचना पर डीएसपी अजय प्रसाद भी पहुँच कर घटना की विस्तार से जानकारी लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल शव को भेजवा दिया। इधर, घटना की सूचना पर शव देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Kaimur : सिवान से युवक का शव बरामद, क्षेत्र में मची सनसनी, हत्या की आशंका
सोमवार, मई 06, 2019
Tags

