मतदान केंद्रों पर व्यवस्था का DM-SP ने लिया जायजा, DM ने ग्रामीणों से कहा निष्पक्ष होकर शत प्रतिशत करें मतदान

#19 मई को होगा लोकसभा के सातवें चरण का मतदान
दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली- आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को जिला अधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चोधरी एवं एसपी दिलनवाज अहमद ने दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.और अधिकारीयों ने शांतिपूर्ण मतदान एवं मतदाता को मतदान करने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इस बात को लेकर स्थानीय अधिकारी एवं आमलोगों से मुलाकात कर जानकारी ली. वहीं खजुरा पंचायत अंतर्गत सरैंया गांव  स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खजुरा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया उसके बाद सरैंया गांव में अधिकारियों ने पहुंचकर आम लोगों से शांतिपूर्ण मतदाताओं को मतदान करने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इस बात को लेकर ग्रामीणों से मुलाकात कर जानकारी ली.
इस दौरान जिला अधिकारी एवं एसपी साहित अन्य अधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से रूबरू होकर भय मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए ग्रामीणों को जागरुक किया. इस क्रम में डीएम और एसपी ने प्राथमिक विद्यालय गोरार,उत्क्रमित मध्य विद्यालय खजुरा पड़ाव,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिछिया,उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय करारी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुआव मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मतदान स्थल की स्थिति,पेयजल,शौचालय विधुत आदि की व्यवस्थाओं को देखा.इस क्रम में डीएम ने लोकतंत्र के इस महापर्व में आमलोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. अधिकारी ने ग्रामीणों से पूछा कि आप लोगों को स्वतंत्र रुप से मतदान डालने मे कोई परेशानी तो नहीं आती. जिला अधिकारी ने मतदाताओं से कहा कि अगर कोई परेशानी आए तो आप अधिकारियों को फोन करे भय मुक्त होकर निष्पक्ष ढंग से मतदान करें.इस मौके पर एसडीएम शिव कुमार राऊत, डीएसपी रघुनाथ सिंह,वीडिओ प्रशांत कुमार प्रसून, सीओ अरविंद कुमार,थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद आदि मौजूद थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top