लापरवाही में शट डाउन के चक्कर में मिस्त्री की गयी जान,
भभुआ कैमूर. बुधवार को रामपुर प्रखंड के सबार थाना के सबार गांव में मां काली स्थान पोखरे के पास बिजली विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर व नये पोल पर तार टांगने का काम किया जा रहा था. पोल पर नए तार टांगने के दौरान करंट आने से काम कर रहे बिजली मिस्त्री की मौत हो गई. वही एक मिस्त्री घायल हो गया. पोल पर तार टांगने 11 हजार के तार में करंट से मिस्त्री सट गया और धु धु कर जलने लगा मौत हो गया और पोल पर मिस्त्री का शव लटका रह गया. घटना लगभग साढ़े 4 बजे की बतायी जाती है. वही घायल
युवक का इलाज चेनारी में कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक मिस्त्री चेनारी थाना के सबराबाद गांव का राजाराम पासवान का 27 वर्षीय पुत्र विकास पासवान बताया जा रहा है. वही घायल युवक पांडेयपुर गांव के बृजकिशोर बिंद उर्फ पासा का पुत्र राजकुमार बिंद बताया जाता है.
बिजली विभाग के प्रोजेक्ट द्वारा शिवसागर थाना के पड़री गांव के पवन कुमार नामक संवेदक द्वारा सबार गांव में नया पोल लगाने व तार टांगने व ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जा रहा था. मृतक मिस्त्री के साथ काम रहे मिस्त्री सबराबाद के सुरेश पाल ने बताया कि करमचट पावर हाउस से शट डाउन लेकर 11 हजार के पोल पर नया तार का कनेक्शन के लिए तार टांगने का काम मृतक विकास द्वारा किया जा रहा था. वही दूसरे पोल पर घायल राजकुमार चढा हुआ था. हमलोग शट डाउन रहने के बाद काम किया जा रहा था. इसी बीच 11 हजार के पोल पर करंट आ गया. करंट आने के बाद मिस्त्री विकास तार के चपेट में आने से धु धु कर जलने लगा और पोल में ही पैर फंस जाने के कारण टँगा रह गया. वही एक राजकुमार युवक घायल होकर जमीन पर गिर गया. जिसके बाद ठीकेदार घायल युवक को रोहतास के चेनारी ले जाकर इलाज कराया जा रहा है. घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. इसी दौरान सबार थाना की पुलिस सूचना के बाद पहुँच गई. खबर लिखे जाने तक पोल पर ही मिस्त्री का शव टँगा रह गया.घटना की सूचना दिए जाने के बादजूद भी बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मी नहीं पहुँच पाए.
#बोले थानाध्यक्ष
इस संबन्ध में थानाध्यक्ष कोमल तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पुलिस पहुँच कर घटना की जानकारी लेने के बाद मृतक मिस्त्री के परिजनों को सूचना दिया गया है. इसके साथ बिजली विभाग के अधिकारी को सूचना दिया गया लेकिन दो घण्टे बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी नहीं पहुँच पाए. बिजली विभाग के अधिकारी या परिजनों के आने के बाद शव को पोल से उतारा जायेगा. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा जायेगा.
# कब कब लिया गया शट डाउन
करमचट पावर हाउस से मिली जानकारी के मुताबिक, 3:50 बजे प्रयाग नामक मिस्त्री द्वारा शट डाउन लिया गया. फिर 4:07 बजे नन्दू नामक मिस्त्री द्वारा शट डाउन लिया गया. इसके बाद फिर 4:15 बजे शट डाउन को चालू कराया गया. इसी बीच शट डाउन के चक्कर में जानकारी नहीं होने के कारण बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. पावर हाउस कर्मी ने बताया कि बरली गांव में तार गिरने के कारण 5 :42 में शट डाउन लिया गया है.
#लापरवाही में गयी मिस्त्री की जान
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों द्वारा कई प्रकार की बातें करते हुए सुना गया. ग्रामीणों द्वारा कहा जा रहा था कि इसमें बिजली विभाग की घोर लापरवाही है जिसके कारण मिस्त्री की मौत हुई. जब शट डाउन लिया गया होता तो 11 हजार के तार में बिजली करंट कैसे आ सकती है. रिटर्निंग बिजली करंट आने के कारण मौत नहीं हो सकती है. सबसे बड़ी बात यह है कि बिजली मिस्त्री की मौत होने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी नहीं पहुँच पाये है. यह सबसे बड़ी लापरवाही और शर्मिंदगी है.
#क्या कहते है प्रोजेक्ट कार्यपालक अभियन्ता
इस संबन्ध में पूछे जाने पर प्रोजेक्ट के कार्यपालक अभियन्ता सुनील कुमार ने बताया कि घटना की मुझे जानकारी नहीं है. इसके बारे में पता लगाया जा रहा है. जो मुआवजा होगा उसे दिलवाया जायेगा